Lava Blaze X 5G: लावा 10 जुलाई को अपने किफायती फोन लावा ब्लेज एक्स 5जी (Lava Blaze X 5G) को भारत में लॉन्च कर रहा है। लावा द्वारा ब्लेज सीरीज के नए फोन की लॉन्च तारीख का खुलासा करने के कुछ ही समय बाद इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन की जानकारी ऑनलाइन लीक हो गई है। दावा है कि लावा ब्लेज एक्स मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7050 चिपसेट और 16GB तक रैम से लैस होगा। चलिए जानते हैं फोन की कीमत और अन्य स्पेसिफिकेशन के बारे में...
Lava Blaze X 5G
ये भी पढ़ें: Pakistan News: पाकिस्तान ने यूट्यूब, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम और टिकटॉक पर लगाया 6 दिन का बैन, जानें कारण
Lava Blaze X 5G Price: कितनी होगी कीमत
अज्ञात सोर्स का हवाला देते हुए Ytechb की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि लावा ब्लेज एक्स 5जी को 4GB, 6GB और 8GB रैम वैरिएंट में 128GB या 256GB स्टोरेज के साथ पेश किया जाएगा। वहीं लीक्स में कहा गया है कि फोन के बेस वैरिएंट की कीमत 15,000 रुपये से कम होगी। बता दें कि फोन को अमेजन के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध किया जाएगा।
Lava Blaze X 5G Specifications: स्पेसिफिकेशन
लावा ब्लेज एक्स 5जी कथित तौर पर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7050 प्रोसेसर से लैस होगा। बता दें कि यही प्रोसेसर लावा ब्लेज कर्व को भी पावर देता है। फोन में फुल-एचडी+ कर्व्ड डिस्प्ले होगा और यह एंड्रॉयड 14 के साथ आएगा।
Lava Blaze X 5G Camera, Battery: कैमरा और बैटरी बैकअप
वहीं कैमरे की बात करें तो लावा ब्लेज एक्स 5जी में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 64 मेगापिक्सल का सोनी IMX682 सेंसर वाला प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा शामिल है। फोन में 5,000mAh बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है।
