Lava Smartphone: अगर आप 10 से 15 हजार रुपये के बजट में कोई लेटेस्ट और दमदार फीचर्स वाला स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। स्वदेशी कंपनी लावा ने बाजार में एक नया स्मार्टफोन Lava Blaze AMOLED 2 5G को लॉन्च कर दिया है। लावा के इस नए स्मार्टफोन की बाजार में एंट्री की खबर कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करके दी। इस लेटेस्ट स्मार्टफोन में आपको 6.67 इंच की बड़ी डिस्प्ले और 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलने वाला है।
लावा ने भारतीय बाजार में उतारा नया स्मार्टफोन।(फोटो क्रेडिट-Digit)
Lava Blaze AMOLED 2 5G की कीमत
लावा ने Lava Blaze AMOLED 2 5G को सिंगल वेरिएंट के साथ मार्केट में पेश किया है। इसमें 6GB की रैम के साथ 128GB की स्टोरेज मिलती है। इसे खरीदने के लिए आपको 13,499 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। आप इसे नजदीकी स्टोर से खरीद सकते हैं। इस स्मार्टफोन की सेल कंपनी 16 अगस्त से ई-कॉर्मस वेबसाइट अमेजन पर शुरू करेगी। लावा ने इस स्मार्टफोन को फेदर व्हाइट और मिडनाइट ब्लैक दो कलर वेरिएंट पर लॉन्च किया है।
लावा अपने ग्राहकों के लिए इस स्मार्टफोन पर शानदार ऑफर दे रही है। कंपनी ग्राहकों से फोन के साथ घर पर फ्री सर्विस देने का वादा भी कर रही है। अगर आप कम कीमत में एक ऐसा स्मार्टफोन चाहते हैं जिसमें डेली रूटीन लाइफ में दमदार परफॉर्मेंस मिले तो आप इसकी तरफ जा सकते हैं।
Lava Blaze AMOLED 2 5G के स्पेसिफिकेशन्स
- Lava Blaze AMOLED 2 5G में कंपनी ने 6.67 इंच की एमोलेड पैनल वाली डिस्प्ले दी है।
- इस स्मार्टफोन में कंपनी ने फुलएचडी प्लस रेजोल्यूशन के साथ 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया है।
- परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में कंपनी ने मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7060 चिपसेट दिया है।
- स्मार्टफोन में आपको 6GB तक की रैम और 128GB तक की स्टोरेज दी गई है। इसमें आपको 6GB की वर्चुअल रैम का भी सपोर्ट मिलता है।
- कंपनी ने इस स्मार्टफोन में माइक्रोएसडी कार्ड का भी ऑप्शन दिया है जिससे आप इसकी स्टोरेज को बढ़ा सकते हैं।
- Lava Blaze AMOLED 2 5G में कंपनी ने डुअल कैमरा सेटअप दिया है जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है।
- सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
- स्मार्टफोन को पॉवर देने के लिए इसमें 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।
