अगर आप 15-20 हजार रुपये की रेंज में एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। स्वदेशी स्मार्टफोन मेकर कंपनी लावा अपने करोड़ों ग्राहकों के लिए एक नया स्मार्टफोन लाने जा रही है जो कि Lava Agni 4 होगा। इस स्मार्टफोन को कंपनी पिछले काफी दिनों से टीज कर रही थी। अब कंपनी की तरफ से इसकी लॉन्चिंग डेट से पर्दा उठा दिया गया है। कंपनी ने इसका टीजर पोस्टर भी रिलीज कर दिया है।
लावा अग्नि 4 में फैंस को कई सारे तगड़े फीचर्स मिलने वाले हैं। (फोटो क्रेडिट- @LavaMobile)
Lava Agni 4 अपने सेगमेंट में पुरानी सीरीज की तुलना में बेहद अलग है। लावा ने अपने इस स्मार्टफोन में यूनिक कैमरा मॉड्यूल दिया है। Lava Agni 4 को देखते ही आपको काफी हद तक Nothing Phone 2 की याद आने वाली है। आइए आपको इस फोन से जुड़ी बाकी डिटेल्स बताते हैं।
इस दिन लॉन्च होगा Lava Agni 4
Lava Agni 4 की लॉन्चिंग को लेकर कंपनी की तरफ से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने ऑफिशियल हैंडल से पोस्ट किया गया है। कंपनी ने बताया कि इस स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में 20 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा। इसलिए अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको कुछ दिनों का और इंतजार कर लेना चाहिए। लावा के इस स्मार्टफोन में आपको कम कीमत में तगड़े फीचर्स मिलने वाले हैं।
कंपनी की तरफ से Lava Agni 4 का जो टीजर पोस्टर पेश किया गया है उससे फोन के डिजाइन का खुलासा हो गया है। इससे पता चलता है कि फोन में हॉरिजॉन्टल कैप्सूल फॉर्मेट में कैमरा मॉड्यूल मिलेगा। इसमें फैंस को डुअल रियर कैमरा सेंसर मिलेंगे। दोनों ही सेंसर्स के चारो तरफ इसमें एलईडी लाइट्स देखने को मिलेगी जो कि काफी हद तक आपको नथिंग फोन की याद दिलाएगी।
Lava Agni 4 संभावित फीचर्स और प्राइस
नथिंग फोन में मिलने वाले फीचर्स की बात करें तो फिलहाल अभी कंपनी की तरफ से इसकी जानकारी नहीं दी गई है लेकिन पिछले कुछ दिनों में लीक्स में इसकी कई सारी डिटेल्स सामने आ चुकी हैं। इसमें आपको 6.78 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले मिल सकती है। इसमें आपको 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलेगा। परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 8350 प्रोसेसर दिया गया है।
फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा जिसमें प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का हो सकता है। फोन में आपको 7000mAh की बड़ी बैटरी मिलने वाली है। इसके अलावा इसमें कंपनी 8GB तक की रैम और 256GB तक की बड़ी स्टोरेज दी जा सकती है। स्मार्टफोन को जल्दी चार्ज करने के लिए इसमें 40W तक फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है। Lava Agni 4 की कीमत की बात करें तो इसे कंपनी 20 हजार रुपये से 25 हजार रुपये की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है।
