JioStar में दूसरी बार छटनी की तैयारी, प्रभावित कर्मचारियों को मिलेगा 6 महीने का वेतन

कंपनी ने अभी तक यह साफ नहीं किया है कि कुल कितने कर्मचारियों को नौकरी से निकाला जाएगा। वहीं, द इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इस बार की छंटनी में JioStar के 10% से ज्यादा कर्मचारी प्रभावित हो सकते हैं।

JioStar में एक बार फिर छंटनी शुरू होने की खबर है। कंपनी अपने टीवी कारोबार में बढ़ते दबाव के चलते कर्मचारियों की संख्या कम करने की तैयारी कर रही है। इसकी बड़ी वजह पे-टीवी (पैसे देकर देखे जाने वाले टीवी चैनल) के ग्राहकों की घटती संख्या और टीवी विज्ञापनों से होने वाली कमाई में सुस्ती है। द इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी अपने टीवी कारोबार में बदलाव कर रही है और अब डिजिटल बिजनेस, खासकर JioHotstar पर ज्यादा ध्यान देना चाहती है।

Jio Star

JioStar ने भी माना है कि कंपनी में कुछ कर्मचारियों पर इस फैसले का असर पड़ेगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस छंटनी में करीब 150 कर्मचारियों की नौकरी जा सकती है। इनमें मार्केटिंग, प्रोडक्शन, स्टूडियो और ऑपरेशन जैसे विभागों के कर्मचारी शामिल हैं। हालांकि, इस संख्या में आगे बढ़ोतरी भी हो सकती है।

End of Feed