रिलायंस जियो समय-समय पर अपने ग्राहकों को चौंकाते रहता है। कंपनी अक्सर अपने ग्राहकों के लिए चुपके से कोई ऑफर जारी कर देती है। एक बार फिर से जियो ने अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है। अगर आप विदेश यात्रा पर जा रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। Jio ने एक नया फीचर पेश किया है, जिसके तहत अब यूजर्स को इंटरनेशनल ट्रैवल के दौरान भी बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के SMS मिल सकेंगे।
Jio New Offer 2026
Wi-Fi के जरिए आएंगे SMS, नहीं लगेगा रोमिंग चार्ज
सोशल मीडिया पर दावे के मुताबिक, Jio यूजर्स अब Wi-Fi Calling (VoWiFi) के जरिए विदेश में भी फ्री में इनकमिंग SMS प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए किसी इंटरनेशनल रोमिंग (IR) पैक की जरूरत नहीं होगी। बस आपका फोन Wi-Fi से कनेक्ट होना चाहिए और Wi-Fi कॉलिंग ऑन होनी चाहिए।
OTP और बैंक मैसेज नहीं होंगे मिस
यह फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए बेहद फायदेमंद है, जिन्हें विदेश में रहते हुए OTP, बैंक अलर्ट या जरूरी नोटिफिकेशन की जरूरत होती है। अब बिना रोमिंग पैक एक्टिव किए भी ये सभी जरूरी मैसेज आसानी से मिल सकेंगे।
कैसे काम करता है यह फीचर?
यह सुविधा पूरी तरह Wi-Fi नेटवर्क पर आधारित है। यानी SMS किसी विदेशी सिम या रोमिंग नेटवर्क के बजाय सीधे Wi-Fi के जरिए आपके फोन तक पहुंचते हैं। इससे यह सर्विस ज्यादा सुरक्षित और भरोसेमंद मानी जा रही है।
ऐसे करें इस्तेमाल
इस सुविधा का फायदा उठाने के लिए यूजर को अपने स्मार्टफोन में Wi-Fi से कनेक्ट होना होगा और सेटिंग्स में जाकर Wi-Fi Calling (VoWiFi) को ऑन करना होगा। इसके बाद SMS अपने आप मिलने लगेंगे, इसके लिए अलग से कोई एक्टिवेशन नहीं करना पड़ेगा।
किन बातों का रखना होगा ध्यान?
इस फीचर का उपयोग करने के लिए आपके पास Jio का एक्टिव बेस प्लान होना जरूरी है। साथ ही आपका स्मार्टफोन Wi-Fi कॉलिंग सपोर्ट करता हो और इंटरनेट कनेक्शन भी स्थिर होना चाहिए, जैसे होटल, एयरपोर्ट या कैफे का Wi-Fi। इस नई सुविधा के जरिए Jio ने विदेश में रहने या यात्रा करने वाले यूजर्स की एक बड़ी समस्या को आसान बना दिया है, जिससे अब जरूरी मैसेज मिस होने का डर नहीं रहेगा।
