Jio vs Vodafone Idea: 200 रुपये में किसका प्लान है बेस्ट, किसमें आपको है फायदा?

Jio इस प्लान के साथ Cinepolis का ऑफर भी दे रही है। MyJio ऐप में मिलने वाले वाउचर के जरिए दो टिकट खरीदने पर कम से कम 550 रुपये के ऑर्डर पर 150 रुपये की छूट और फूड एंड बेवरेज पर 10% डिस्काउंट मिलता है।

अगर आप 200 रुपये के बजट में डेटा और OTT एंटरटेनमेंट वाला प्लान ढूंढ रहे हैं, तो Reliance Jio और Vodafone Idea (Vi) दोनों ही ऐसे प्रीपेड प्लान ऑफर करते हैं। दोनों प्लान 28 दिनों की वैधता के साथ आते हैं और इनमें डेटा के साथ कई OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस मिलता है, हालांकि दोनों के बीच कुछ अहम अंतर भी हैं, जो आपके लिए सही विकल्प चुनने में मदद कर सकते हैं। वोडाफोन ने अपने इस प्लान को हाल ही में लॉन्च किया है।

Jio vs Vodafone Idea

Jio और Vi में कौन-सा प्लान है बेहतर?

Jio का 200 रुपये वाला डेटा वाउचर

Reliance Jio का 200 रुपये का प्लान एक डेटा वाउचर है, जिसकी वैधता 28 दिन है। इसमें यूजर्स को 30GB 4G डेटा मिलता है। इसके अलावा कंपनी 16 OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस भी देती है। इस प्लान में YouTube Premium, Prime Video Mobile, JioHotstar, SonyLIV, ZEE5, Lionsgate Play, Discovery+, SunNXT, Kanccha Lannka, ETVWin, Chaupal, Hoichoi, FanCode, Times Play, Tarang Plus और JioTV शामिल हैं। इसके साथ 1,000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनलों का एक्सेस भी मिलता है।

End of Feed