जियो और एयरटेल भारत की दो सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है। यूजरबेस के मामले में जियो एयरटेल से कहीं आगे है। जियो के पास देशभर में 52 करोड़ से अधिक यूजर्स हैं वहीं एयरटेल के पास करीब 42 करोड़ यूजर्स हैं। दोनों ही कंपनियां अपने यूजर्स के लिए एक से बढ़कर एक रिचार्ज प्लान्स ऑफर करती हैं। अगर आपके पास इन दोनों ही कंपनियों के सिम कार्ड हैं तो आपके लिए काम की खबर है। हम आज आपको दोनों कंपनियों के दो सबसे सस्ते मंथली प्लान्स बताने वाले हैं जिससे आप यह समझ पाएंगे कि किस कंपनी का प्लान आपके लिए ज्यादा बेहतर रहने वाला है।
जियो एयरटेल दोनों ही कंपनियों के पास कई सारे रिचार्ज प्लान्स मौजूद हैं।(फोटो क्रेडिट-Digit)
आपको बता दें कि जियो और एयरटेल दोनों के ही पास शॉर्ट टर्म के साथ साथ लॉन्ग टर्म वाले कई सारे प्लान्स मौजूद हैं। कंपनी अपने यूजर्स को सस्ते मंथली प्लान में भी एक से बढ़कर एक ऑफर्स देती है। दोनों ही कंपनियों के पास अलग-अलग डेटा बेनिफिट्स कई तरह के मंथली प्लान्स मौजूद हैं। आइए आपको इनके सबसे सस्ते प्रीपेड प्लान के बारे में बताते हैं।
Jio का 28 दिन वाला सबसे सस्ता प्लान
जियो के पास 28 दिन वाले कई सारे कई सारे प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स मौजूद हैं। अगर कंपनी के सबसे सस्ते प्लान की बात करें जिसमें हर दिन डेटा मिले तो इसके लिए आपको 299 रुपये खर्च करना पड़ेगा। इस प्लान में मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो इसमें मोबाइल यूजर्स को 28 दिनों तक सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है।
फ्री कॉलिंग के साथ ही सभी नेटवर्क के लिए आपको हर दिन 100 फ्री एसएमएस भी मिलते हैं। इसके अलावा आपको प्लान के साथ आपको भरपूर इंटरनेट डेटा भी मिलता है। पैक में आपको कुल 42GB डेटा ऑफर किया जाता है। मतलब आप हर दिन 1.5GB तक हाई स्पीड डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं।
Airtel का 28 दिन वाला सबसे सस्ता प्लान
Airtel के 28 दिन वाले सबसे रिचार्ज प्लान की बात करें तो इसके लिए आपको 349 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। एयरटेल यूजर्स को इसमें कई सारे ऑफर्स देता है। इस प्लान में आपको 28 दिनों तक सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इसके साथ ही आपको सभी नेटवर्क पर हर दिन 100 फ्री एसएमएस भी मिलते हैं।
इस रिचार्ज प्लान में मिलने वाले डेटा बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें यूजर्स को 28 दिनों के लिए कुल 46GB डेटा मिलता है जिससे आप हर दिन 1.5GB डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं। एयरटेल अपने यूजर्स को प्लान के साथ अनलिमिटेड 5G डेटा भी ऑफर करता है। कंपनी ग्राहकों को कुछ एक्स्ट्रा बेनिफिट्स भी दे रही है। आपको इस रिचार्ज के साथ 12 महीने के लिए Adobe Express Premium का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। प्लान में आपको फ्री हैलोट्यून्स का सब्सक्रिप्शन भी 30 दिनों के लिए दिया जाता है।
