रायपुर, दुर्ग और भिलाई में Jio True 5G शुरू, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने किया लॉन्च

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 14, 2023, 09:22 PM IST

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर में एक कार्यक्रम में Jio True 5G सेवा की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के लिए बहुत ही गौरव का क्षण है और मैं हमारे लोगों के लिए जियो ट्रू 5जी सर्विस लॉन्च करते हुए उत्साहित हूं।

KEY HIGHLIGHTS
  • छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मकर संक्रांति पर Jio True 5G लॉन्च किया।
  • सीएम ने कहा कि Jio True 5G के परिवर्तनकारी फायदों से लोग सशक्त होंगे।
  • जियो छत्तीसगढ़ में True 5G सेवा शुरू करने वाला पहला और एकमात्र ऑपरेटर।

मुंबई: मकर संक्रांति के पावन पर्व पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर में एक कार्यक्रम में जियो ट्रू 5जी सेवा की शुरुआत की। इस लॉन्च के साथ छत्तीसगढ़ के 3 शहरों राजधानी रायपुर, इंडस्ट्री हब दुर्ग और भिलाई में Jio True 5G सेवाएं शुरू हो गई। जियो ने कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में जियो ट्रू 5जी के परिवर्तनकारी फायदे बताते हुए मुख्यमंत्री को 5जी यूज केस का डेमो भी दिया।

Bhupesh Baghel

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेलछत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

राज्य में जियो ट्रू 5जी लॉन्च करते हुए छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ के लिए बहुत ही गौरव का क्षण है और मैं हमारे लोगों के लिए जियो ट्रू 5जी सर्विस लॉन्च करते हुए उत्साहित हूं। ये लॉन्च हमारे राज्य के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है और जियो ट्रू 5जी के परिवर्तनकारी फायदों से हमारे लोग सशक्त होंगे।

End of Feed