Jio Best Recharge Plan: देश की नंबर एक टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने अपने करोड़ों ग्राहकों की मौज करा दी है। जियो ने अब अपने पोर्टफोलियों में लंबी वैलिडिटी वाले प्लान्स की संख्या पहले से काफी ज्यादा बढ़ा दी है। अब आपको जियो की लिस्ट में कई सारे ऐसे प्लान्स (Jio Plans) मिलते हैं जिसमें दो महीने से भी ज्यादा की वैलिडिटी मिलती है। जियो अब डेटा लवर्स को कुछ खास प्लान ऑफर करता है। कंपनी के पास कई ऐसे प्लान्स भी मौजूद हैं जिसमें रेगुलर डेटा के साथ-साथ एक्स्ट्रा डेटा ऑफर भी मिलता है।
जियो के सस्ते रिचार्ज प्लान ने करोड़ों यूजर्स को दी बड़ी राहत।
जियो के पास रिचार्ज प्लान्स की भरमार है। लिस्ट में शॉर्ट टर्म से लेकर लॉन्ग टर्म वाले कई सारे प्लान्स मौजूद हैं। हम आपको जियो का एक ऐसा प्लान बताने जा रहे हैं जिसमें 72 दिनों की लंबी वैलिडिटी तो मिलती ही है साथ में 20GB डेटा एक्स्ट्रा भी मिलता है। यह सस्ता किफायती रिचार्ज प्लान आपकी कई सारी समस्याओं को खत्म करता है।
जियो के सस्ते प्लान ने कराई मौज
रिलायंस जियो अपने 47 करोड़ स ज्यादा ग्राहकों को 749 रुपये का शानदार प्लान ऑफर करता है। इस रिचार्ज प्लान में कंपनी ग्राहकों को 72 दिन की लंबी वैलिडिटी ऑफर करती है। मतलब आप सिर्फ एक प्लान लेकर दो महीने से ज्यादा समय के लिए रिचार्ज की टेंशन से फ्री हो सकते हैं। इसमें आपको बीएसएनएल, एयरटेल, वोडाफोन आइडिया समेत सभी नेटवर्क के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग दी जाती है। इसके साथ ही सभी नेटवर्क के लिए आपको हर दिन 100 फ्री एसएमस भी मिलते हैं।
डेटा लवर्स की टेंशन हुई खत्म
जियो के इस सस्ते रिचार्ज प्लान के डेटा बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें हर दिन आपको 2GB तक हाई स्पीड डेटा मिलेगा। इस तरह आप पूरी वैलिडिटी के दौरान 144GB डेटा इस्तेमाल कर पाएंगे। इसके अलावा प्लान में आपको पूरी वैलिडिटी के लिए कुल 20GB डेटा एक्स्ट्रा भी दिया जाता है। इस तरह पैक में आपको कुल 164GB डेटा मिल जाता है। डेली डेटा लिमिट खत्म होने के बाद आप 64Kbps की स्पीड से डेटा इस्तेमाल कर पाएंगे। जियो का यह प्लान ट्रू 5G प्लान है इसलिए एलिजिबल यूजर्स को इसमें अनलिमिटेड 5G डेटा भी मिलता है।
अगर आप इस प्लान को खरीदते हैं तो इसमें कुछ एडिशनल बेनिफिट्स भी मिलेंगे। कंपनी आपको ओटीटी स्ट्रीमिंग के लिए पैक में 90 दिनों के लिए जियो हॉटस्टार का फ्री सबस्क्रिप्शन भी देती है। इसके साथ ही 50GB JioAICloud स्टोरेज भी मिलता है। अगर आप टीवी चैनल्स देखते हैं तो इसके लिए पैक में जियो टीवी भी दिया जाता है।
