अगर आप अपने मोबाइल फोन में जियो का सिम कार्ड इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। जियो ने अपने करोड़ों यूजर्स को बड़ी सुविधा दी है। Jio और Canva ने बड़ी साझेदारी का ऐलान किया है। इस नई साझेदारी के तहत Canva का विजुअल कम्यूनिकशन प्लेटफॉर्म का बड़ा फायदा जियो यूजर्स को मिलेगा। इसका फायदा यह होगा कि यूजर्स अपनी क्रिएटिविटी को नेक्स्ट लेवल तक ले जाएंगे।
इस पॉर्टनरशिप से लाखों लोगों को फायदा मिलने वाला है।(फोटो क्रेडिट-Digit)
इस पार्टनरशिप का मकसद जियो की डिजिटल एक्सेस और कैन्वा की एआई पावर्ड क्रिएटिविटी वाले डिजाइन को ज्यादा से ज्यादा लोगों के लिए आसान बनाना है। इसका सुविधा का फायदा हर किसी को मिलेगा चाहे वह छोटे शहर का कोई स्टूडेंट हो या फिर कोई एंटरप्रेन्योर हो। ये दोनों ही दिग्गज प्लेटफॉर्म आपस में मिलकर देशभर के करोड़ों यूजर्स को कुछ नया क्रिएटिव करने की आसान और सरल सुविधा दे रहे हैं।
12 महीने तक Canva का प्रीमियम इस्तेमाल
Jio अपने चुनिंदा यूजर्स के लिए Canva का खास ऑफर लेकर आया है। इस ऑफर के तहत योग्य Jio यूजर्स को 12 महीने तक Canva के प्रीमियम क्रिएटिव फीचर्स बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के इस्तेमाल करने का मौका मिलेगा।
आपको बता दें कि 399 रुपये वाले प्लान पर यूजर्स को Canva Pro की सुविधा मिलेगी। कंपनी इसके अलावा वहीं, 349 रुपये और इससे ज्यादा कीमत वाले रोजाना 2GB डेटा वाले प्लान लेने वाले ग्राहकों को Canva Pro Lite का लाभ मिलेगा। इस ऑफर के लिए अलग से कोई छिपा हुआ चार्ज नहीं देना होगा। Jio का यह Canva ऑफर 16 सितंबर 2026 से उपलब्ध भी हो गया है।
Canva ऑफर का लाभ कैसे लें?
- इस सुविधा को एक्टिवेट करने के लिए Jio यूजर्स को कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करने होंगे:
- सबसे पहले अपने फोन में MyJio ऐप खोलें।
- ऐप में दिखाई दे रहे Canva ऑफर पर टैप करें।
- ऑफर को एक्टिवेट करने के बाद Canva के क्रिएटिव टूल्स का इस्तेमाल शुरू करें।
- इस तरह योग्य Jio ग्राहक बिना अलग से भुगतान किए 12 महीने तक Canva की प्रीमियम सुविधाओं का इस्तेमाल कर सकेंगे।
रिचार्ज प्लान में कैन्वा का सब्सक्रिप्शन मिलने के बाद आप डिजाइन के लिए इस प्लेटफॉर्म को प्रोफेशनल के तौर पर इस्तेमाल कर पाएंगे। सबसे अच्छी बात यह है कि इस प्लेटफॉर्म को इस्तेमाल करने के लिए आपको बहुत ज्यादा एक्सपीरियंस की जरूरत नहीं है। इस प्लेटफॉर्म की मदद से आप कुछ ही मिनट में स्टाइलिश पेज, बैनर या फिर फोटो डिजाइन कर पाएंगे। इससे आप अपने स्कूल के प्रोजेक्ट, सोशल मीडिया पोस्ट, त्योहारों के बधाई कार्ड को बेहद आसानी से डिजाइन कर पाएंगे।
