भारतीय टेलीकॉम सेक्टर में जियो सबसे बड़ी कंपनी है। जियो के पास सबसे बड़ा यूजरबेस और सबसे बड़ा रिचार्ज प्लान्स का पोर्टफोलियो मौजूद है। अपने ग्राहकों की सहूलियत के लिए जियो कई तरह के सस्ते और अफोर्डेबल रिचार्ज प्लान्स लाता रहता है। कई बार ऐसा होता है कि हम कोई जरूरी काम कर रहे होते हैं और इंटरनेट डेटा खत्म हो जाता है। ऐसे में यूजर्स डेटा प्लान्स की तरफ जाते हैं। अगर आप भी समय-समय पर डेटा प्लान्स खरीदते हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। जियो ने करोड़ों यूजर्स की बड़ी टेंशन खत्म कर दी है।
जियो ने लॉन्च किया सस्ता प्रीपेड रिचार्ज प्लान। (फोटो क्ररेडिट-Digit)
जियो की तरफ से एक ऐसा डेटा प्लान पेश किया गया है जिसमें डेटा लिमिट तो बहुत ज्यादा है लेकिन इसकी कीमत काफी कम है। मतलब अब कम पैसे में आपको ढेर सारा हाई स्पीड डेटा मिलने वाला है। कंपनी ने अपने मोबाइल यूजर्स के लिए सिर्फ 50 रुपये में किफायती प्लान लॉन्च किया है। जियो के इस प्लान की बाजार में एयरटेल और वीआई के 49 और 51 रुपये वाले प्लान से सीधी टक्कर होगी।
मोबाइल यूजर्स की खत्म हुई बड़ी टेंशन
Jio का नया प्लान उन मोबाइल यूजर्स के लिए बेस्ट ऑप्शन होने वाला है जो मूवीज या फिर वेबसीरीज काफी ज्यादा डाउनलोड करते हैं या फिर जो पूरी रात ऑनलाइन मूवी, वेब सीरीज, स्पोर्ट्स कंटेंट या फिर इंटरनेट इस्तेमाल करते हैं। Jio के इस 50 रुपये वाले प्लान में मिलने वाले फायदे की बात करें तो इसकी सबसे बड़ी खास बात यह है कि इसमें आपको रात में एक निर्धारित समय से लेकर सुबह तक अनलिमिटेड डेटा मिलता है। इतना ही नहीं जियो इस प्लान में ग्राहकों को 28 दिनों की वैलिडिटी दे रहा है।
Airtel, Vi की बढ़ी टेंशन
मतलब जियो का यह सस्ता प्लान आपको सिर्फ 50 रुपये में 28 दिन के लिए कुछ घंटों के लिए अनलिमिटेड 4G और 5G डेटा की सुविधा देता है। जियो के इस अफोर्डेबल रिचार्ज प्लान ने करोड़ों यूजर्स की बड़ी टेंशन खत्म कर दी है। लेकिन इसने Airtel, Vi और BSNL की टेंशन जरूर बढ़ा दी है।
रिचार्ज प्लान में मिलेगा ये फायदा
आपको बता दें कि जियो की तरफ से Happy New Year ऑफर में 50 रुपये का Night Data Pack लॉन्च किया गया है। हालांकि यह प्लान अभी ग्राहकों को नहीं मिल रहा है। यूजर्स को यह 26 नवंबर से रिचार्ज करने वाले ग्राहकों को मिलने वाला है। जियो का यह अब तक का सबसे सस्ता 28 दिन वैलिडिटी वाला रिचार्ज प्लान है।
अगर आप इस रिचार्ज प्लान को खरीदने वाले हैं तो बता दें कि इसमें कंपनी रात 12 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक के लिए अनलिमिडेड 4G और 5G डेटा ऑफर कर रही है। अगर आप काफी ज्यादा मूवी या फिर वेबसीरीज देखते हैं तो आपके लिए यह फायदेमंद साबित हो सकता है।
Airtel का 49 रुपये वाला प्लान
Airtel के पास भी जियो की तरह सस्ता और अफोर्डेबल रिचार्ज प्लान मौजूद है। एयरटेल अपने ग्राहकों को 49 रुपये का प्लान ऑफर करता है। इस प्लान में कंपनी यूजर्स को सिर्फ एक दिन की वैलिडिटी ऑफर करती है। इसमें यूजर्स को रिचार्ज वाले दिन तक अनलिमिटेड हाई स्पीड डेटा की सुविधा मिलती है। हालांकि आपको यह ध्यान रखना होगा कि आप सिर्फ 20GB तक हाई स्पीड डेटा का ही इस्तेमाल कर सकते हैं। इस प्लान में आपको कॉलिंग, SMS या OTT सब्सक्रिप्शन नहीं मिलता है।
Vi का 51 रुपये वाला प्लान
वीआई के पोर्टफोलियो में भी 51 रुपये का सस्ता प्लान मौजूद है। एयरटेल की ही तरह इसमें भी यूजर्स को सिर्फ एक दिन की वैलिडिटी मिलती है। यह वैलिडिटी रिचार्ज वाले दिन तक के लिए ही होगी। इसमें मिलने वाले बेनेफिट्स की बात करें तो एक दिन के लिए अनलिमिटेड डेटा ऑफर किया जाता है। यूजर्स को कॉलिंग या फिर एसएमएस सर्विस नहीं मिलती है।
