Jio ने करोड़ों मोबाइल यूजर्स की कराई मौज, एक रिचार्ज के साथ फ्री मिलेगा दूसरा रिचार्ज!

अगर आप नया रिचार्ज प्लान खरीदने जा रहे हैं तो आपके लिए जियो का नया ऑफर काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। आप सिर्फ एक रिचार्ज प्लान लेकर एक महीने का रिचार्ज फ्री पा सकते हैं। आइए आपको इसे पाने का तरीका बताते हैं।

अगर आप Jio SIM इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। Jio अपने कुछ चुनिंदा ग्राहकों को Buy One Get One Free रिचार्ज का फायदा दे रहा है। यानी आपको एक रिचार्ज के पैसे देने होंगे और बदले में दो रिचार्ज का लाभ मिल सकता है। खास बात यह है कि अब इस ऑफर को चेक करने के लिए SMS का इंतजार करने की जरूरत नहीं है। ग्राहक MyJio ऐप के जरिए भी पता लगा सकते हैं कि उनके नंबर पर यह ऑफर मिल रहा है या नहीं।

Jio

जियो ने करोड़ों मोबाइल यूजर्स की कराई मौज। (फोटो क्रेडिट-Digit)

फिलहाल यह ऑफर 28 दिनों की वैलिडिटी वाले 299 रुपये और 349 रुपये के प्लान पर दिया जा रहा है। अगर आपके नंबर पर भी यह ऑफर उपलब्ध है, तो आप आसानी से इसका फायदा उठा सकते हैं।

End of Feed