Jio का बड़ा धमाका! सिर्फ 15 रुपये में लॉन्च किया 5G अनलिमिटेड डेटा पैक

दिवाली से पहले रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है। कंपनी ने महज 15 रुपये में 24 घंटे का अनलिमिटेड 5G डेटा पैक लॉन्च किया है।

टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों के लिए सिर्फ 15 रुपये में अनलिमिटेड 5G डेटा पैक लॉन्च किया है। इस पैक की वैलिडिटी 24 घंटे यानी एक दिन की होगी। कंपनी के मुताबिक, इसमें ग्राहकों को पूरे 24 घंटे अनलिमिटेड हाई-स्पीड 5G डेटा की सुविधा मिलेगी। यह पैक उन यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया गया है, जिन्हें कम समय के लिए ज्यादा डेटा की जरूरत पड़ती है।

JIO deta Plan

जियो अनलिमिटेड 5G डेटा

15 रुपये के पैक में क्या-क्या मिलेगा?

जियो के इस नए डेटा पैक की कीमत 15 रुपये रखी गई है। इसकी वैलिडिटी एक दिन यानी 24 घंटे होगी। कंपनी ने इसे पूरे देश में उपलब्ध कराया है। यानी सभी टेलीकॉम सर्किल के ग्राहक इस पैक का फायदा उठा सकेंगे।

End of Feed