Jio के सस्ते प्लान ने खत्म की महंगे रिचार्ज की टेंशन, एक सिम के खर्च में चलेंगे 4 मोबाइल नंबर

Jio के इस फैमिली प्लान की खास बात यह है कि इसमें एक प्राइमरी कनेक्शन के साथ तीन अतिरिक्त फैमिली SIM जोड़ सकते हैं। मतलब एक ही प्लान के तहत कुल चार SIM चलाने का विकल्प मिलता है।

रिलायंस जियो देश की नंबर एक टेलीकॉम कंपनी है जिसके पास एक से बढ़कर एक प्लान्स हैं। अगर आप प्रीपेड प्लान्स के महंगे खर्च से बचना चाहते हैं तो जियो यूजर्स को कई सारे अफोर्डेबल पोस्टपेड प्लान भी ऑफर करता है। पोस्टपेड कनेक्शन लेकर आप एक ही खर्च में परिवार के कई लोगों के मोबाइल का खर्च कम कर सकते हैं। आइए आपको जियो के सबसे अफोर्डेबल पोस्टपेड प्लान के बारे में बताते हैं।

Jio Plan

जियो की लिस्ट में आपको कई तरह के रिचार्ज प्लान्स मिल जाएंगे। (फोटो क्रेडिट - Digit)

Jio के पास पोस्टपेड प्लान का लंबा चौड़ा पोर्टफोलियो मौजूद है। अगर आप पोस्टपेड कनेक्शन लेने की सोच रहे हैं तो आपके लिए कंपनी का 449 वाला फैमिली प्लान काम का हो सकता है। इस प्लान में डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS के साथ एक प्राइमरी SIM और तीन एक्स्ट्रा फैमिली SIM जोड़ने का विकल्प मिलता है। यह प्लान उन ग्राहकों के लिए भी बेहद काम आने वाला है जो ओटीटी स्ट्रीमिंग करते हैं या फिर जिन्हें एआई टूल के लिए अलग से सब्सक्रिप्शन लेना पड़ता है। आइए आपको इसमें मिलने वाले फायदे के बारे में डिटेल से बताते हैं।

End of Feed