Jio के ऑफर ने Airtel-Vi की उड़ाई नींद, 6 महीने के लिए खत्म हुई रिचार्ज की टेंशन

Jio ने अपने करोड़ों यूजर्स की बड़ी टेंशन खत्म कर दी है। कंपनी के पोर्टफोलियो में अब एक ऐसा प्लान भी मौजूद है जिससे मोबाइल यूजर्स 6 महीने से अधिक दिनों के लिए रिचार्ज के झंझट से फ्री हो सकते हैं। जियो के इस प्लान में न सिर्फ लंबी वैलिडिटी मिल रही है बल्कि इसमें फ्री कॉलिंग और भरपूर डेटा भी दिया जा रहा है।

Jio best Recharge Plan: रिलायंस जियो (Reliance Jio) देश की सबसे फेवरेट और बड़ी टेलिकॉम कंपनी है। देशभर में करीब 48 करोड़ मोबाइल यूजर्स अपने फोन में जियो का सिम इस्तेमाल करते हैं। पिछले कुछ समय में मोबाइल यूजर्स की डिमांड में काफी बड़ा बदलाव आया है। अब लोगों के बीच में मंथली प्लान्स को लेकर इंट्रेस्ट थोड़ा कम हुआ है। अपने ग्राहकों की डिमांड और इंट्रेस्ट को समझते हुए अब जियो ने भी अपनी लिस्ट में बड़ा बदलाव कर दिया है। Jio के पास अब लंबी वैलिडिटी वाले प्लान्स (Recharge Plans) की संख्या काफी ज्यादा बढ़ चुकी है। Jio अब एक ऐसा प्लान लेकर आया है जिसने Airtel और Vi की टेशन काफी ज्यादा बढ़ा दी है।

Jio New Plan

जियो के सस्ते और लंबी वैलिडिटी वाले प्लान ने करोड़ों यूजर्स की कराई मौज। (फोटो क्रेडिट-Digit)

करीब एक साल पहले तक जियो के पोर्टफोलियो में मंथली प्लान्स की संख्या काफी ज्यादा थी लेकिन अब ऐसा नहीं है। जियो के रिचार्ज प्लान का पोर्टफोलियो अब पूरी तरह से बदल चुका है। ग्राहकों को बार-बार रिचार्ज के झंझट में न पड़ना पड़े इसके लिए जियो के पास अब ऐसे प्लान्स अधिक है जिसमें दो महीने से ज्यादा की वैलिडिटी मिलती है। जियो के लिस्ट में अब ग्राहकों के लिए 70 दिन, 72 दिन, 84 दिन वाले, 90 दिन वाले, 98 दिन तक चलने वाले प्लान्स भी मिल जाएंगे।

End of Feed