Itel Ace 3 Heera भारत में लॉन्च, सिर्फ 949 रुपये में मिलेगा फीचर फोन, Type-C चार्जिंग और 9.64 घंटे की बैटरी लाइफ

Itel Ace 3 Heera एक बेसिक यानी फीचर फोन है। यह फोन उनके लिए परफेक्ट है जिन्हें सिर्फ कॉलिंग से मतलब है और एक लंबी बैटरी लाइफ भी चाहते हैं। Itel Ace 3 Heera के साथ टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट भी है।

Itel ने भारतीय बाजार में अपना नया बजट फीचर फोन Itel Ace 3 Heera लॉन्च कर दिया है। यह फोन उन यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया गया है, जो कम कीमत में लंबी बैटरी, वायरलेस FM रेडियो और कॉल रिकॉर्डिंग जैसे फीचर्स चाहते हैं। कंपनी ने इसमें 1,000mAh की बैटरी, USB Type-C चार्जिंग पोर्ट और Bluetooth कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स दिए हैं। यह मॉडल पिछले साल लॉन्च हुए Itel Ace 2 Heera का सक्सेसर है।

Itel Ace 3 Heera

1.8 इंच डिस्प्ले और 1,000mAh बैटरी/Photo-itel

Itel Ace 3 Heera की कीमत और उपलब्धता

भारत में Itel Ace 3 Heera की कीमत 949 रुपये रखी गई है। यह फीचर फोन Black, Blue और Purple तीन रंगों में उपलब्ध है। कंपनी ने बताया है कि यह फोन देशभर के रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इसके साथ मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट की स्थिति में एक साल का काउंटर रिप्लेसमेंट ऑफर भी दिया जा रहा है।

End of Feed