टेक सेक्टर में छंटनी के बीच खुशखबरी! 2025 में 8.5% बढ़ सकती हैं IT जॉब्स

IT Jobs in 2025: रिपोर्ट में कहा गया है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), मशीन लर्निंग (एमएल) और ब्लॉकचेन प्रौद्योगिकियों में तेजी से प्रगति ने विशेष सॉफ्टवेयर विकास की आवश्यकता को बढ़ा दिया है, इससे कंपनियों में प्रतिस्पर्धा है।

IT Jobs in 2025: आईटी क्षेत्र में नौकरियों में 2025 तक 8.5 फीसद की वृद्धि होने का अनुमान है। गुरुवार को जारी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। पिछले साल के अंत और इस साल की शुरुआत में मंदी का सामना करने के बाद, कुशल आईटी प्रतिभाओं की मांग अब बढ़ रही है। इससे कंपनियां आगामी वर्ष में भर्ती की योजना बना रही हैं। यह बात वैश्विक भर्ती मंच इंडीड की रिपोर्ट में कही गई है।

it jobs

वर्तमान में सभी तकनीकी नौकरियों में से लगभग 70 प्रतिशत सॉफ्टवेयर रोल हैं। (image-Istock)

टेक के इन सेक्टर में बढ़ रही मांग

कंपनियां एप्लिकेशन डेवलपर, सॉफ्टवेयर इंजीनियर, फुल-स्टैक डेवलपर, वरिष्ठ सॉफ़्टवेयर इंजीनियर और पीएचपी डेवलपर जैसी भूमिकाओं के लिए भर्ती कर रही हैं। नेट डेवलपर, सॉफ्टवेयर आर्किटेक्ट, डीईवीओपीएस इंजीनियर, डेटा इंजीनियर और फ्रंट-एंड डेवलपर की भी मांग बढ़ रही है।

End of Feed