9020mAh बैटरी के साथ iQOO Pad Ultra हुआ लॉन्च, 16GB तक है रैम

iQOO Pad Ultra चीन में लॉन्च हो गया है। इसमें 165Hz 2K AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Elite सीरीज प्रोसेसर, 9,020mAh बैटरी, 66W चार्जिंग और Q4 गेमिंग चिप मिलती है। जानें कीमत और फीचर्स।

चाइनीज स्मार्टफोन ब्रांड iQOO ने अपने टैबलेट iQOO Pad Ultra को घरेलू बाजार में लॉन्च कर दिया है। iQOO Pad Ultra के साथ iQOO 16 और iQOO गेमिंग फोन को भी पेश किया गया है। iQOO Pad Ultra को खासतौर पर गेमिंग और मनोरंजन के लिए डिजाइन किया गया है। iQOO Pad Ultra के साथ हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, बड़ी बैटरी और फ्लैगशिप प्रोसेसर दिया गया है।

iQOO Pad Ultra

165Hz रिफ्रेश रेट वाला 2K AMOLED डिस्प्ले/Photo- gizmochina

iQOO Pad Ultra की कीमत कितनी है?

iQOO Pad Ultra की चीन में शुरुआती कीमत CNY 6,499 यानी करीब ₹92,900 रखी गई है। यह कीमत 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले मॉडल की है। इसके अलावा 16GB+256GB मॉडल की कीमत CNY 7,199 यानी करीब ₹1,02,900 है।

End of Feed