iQOO Neo 12 लॉन्च, 9000mAh की दमदार बैटरी और 50MP कैमरा से है लैस, जानें कीमत और फीचर्स

iQOO की तरफ से एक और नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया गया है जो कि iQOO Neo 12 । लेटेस्ट स्मार्टफोन में आपको एक से बढ़कर एक फीचर्स उपलब्ध कराए गए हैं। रियर पैनल में आपको डुअल कैमरा सेटअप और बड़ी बैटरी का सपोर्ट इसमें मिलने वाला है।

स्मार्टफोन मेकर कंपनी iQOO की तरफ से पिछले कुछ समय में कई सारे धमाकेदार स्मार्टफोन लॉन्च किए गए हैं। अब कंपनी की तरफ से एक और धमाकेदार स्मार्टफोन पेश कर दिया गया है। iQOO अपने फैंस के लिए iQOO Neo 12 लॉन्च कर दिया है। इस फोन में कई शानदार फीचर्स दिए गए हैं। इसमें Snapdragon 8 Elite सीरीज का प्रोसेसर, 9,000mAh की बड़ी बैटरी और 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है। कंपनी ने इस फोन को पिछले साल लॉन्च हुए iQOO Neo 11 के अपग्रेड के तौर पर पेश किया है। फिलहाल इसे चीन में लॉन्च किया गया है।

iQOO (2)

आईक्यू एक इस स्मार्टफोन में आपको एक से बढ़कर एक फीचर्स मिलने वाले हैं।

हालांकि पिछले कुछ सालों में जिस तरह से आईक्यू की भारतीय बाजार में फैन फॉलोइंग बढ़ रही है उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह स्मार्टफोन जल्द ही आपको भारत में भी देखने को मिल सकता है। फिलहाल भारतीय लॉन्चिंग को लेकर कंपनी की तरफ से कुछ भी नहीं कहा गया है।

End of Feed