2025 का पूरा साल स्मार्टफोन बाजार के लिए काफी धमाकेदार रहा है। इस साल हमें हर एक सेगमेंट में एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन्स देखने को मिले। साल खत्म होने में अब सिर्फ दो महीने का समय बचा लेकिन स्मार्टफोन के लॉन्च होने का सिलसिला लगातार जारी है। इस बीच चीन की दिग्गज कंपनी आईक्यू ने अपने फैंस और ग्राहकों के लिए नया स्मार्टफोन iQOO Neo 11 को लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन की पिछले काफी दिनों से चर्चा हो रही थी। इस स्मार्टफोन में कंपनी ने पावरफुल Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया है।
आईक्यू ने बाजार में लॉन्च किया एक और धमाकेदार स्मार्टफोन। (फोटो क्रेडिट-Digit)
iQOO Neo 11 को कंपनी ने फिलहाल अभी चीन के मार्केट में पेश किया है लेकिन भारत में जिस तरह से इसकी फैन फॉलोइंग उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि जल्द ही इस भारतीय बाजार में पेश किया जा सकता है। हालांकि अभी कंपनी की तरफ से इसके बारे में किसी भी तरह की जानकारी नहीं दी गई है। आइए आपको iQOO Neo 11 के वेरिएंट, कीमत और फीचर्स के बारे में डिटेल जानकारी देते हैं।
iQOO Neo 11 की कीमत
iQOO Neo 11 के 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट को कंपनी ने CNY 2,599 यानी लगभग 32,500 रुपये में लॉन्च किया है। इसके 12GB + 512GB वेरिएंट की कीमत CNY 2,999 (लगभग 38,500 रुपये) 16GB + 256GB वेरिएंट की कीमत CNY 2,899 (लगभग 36,000 रुपये), 16GB + 512GB स्टोरेज वेरिएं की कीमत CNY 3,299 (लगभग 41,000 रुपये) और सीरीज के टॉप मॉडल 16GB + 1TB स्टोरेज की कीमत CNY 3,799 (लगभग 47,000 रुपये) है।
iQOO Neo 11 के स्पेसिफिकेशन्स
- iQOO Neo 11 में कंपनी ने 6.82 इंच की एमोलेड पैनल वाली डिस्प्ले दी है।
- इसके डिस्प्ले में आपको 144Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है जो कि आपको स्मूथ परफॉर्मेंस देता है।
- आउट ऑफ द बॉक्स यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 को सपोर्ट करता है।
- परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में कंपनी ने Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया है।
- मल्टी टास्किंग के लिए इस स्मार्टफोन में 16GB तक की रैम का सपोर्ट मिलता है।
- iQOO Neo 11 में कंपनी ने 256GB से लेकर 1TB स्टोरेज का सपोर्ट दिया है।
- iQOO Neo 11 डुअल कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसमें प्राइमरी कैमरा 50MP का है।
- इसमें 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा मिलता है जो कि एक अल्ट्रा वाइड सेंसर है।
- सेल्फी और वीडियो कॉलिंगके लिए फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
- iQOO Neo 11 में 7500mAh की बैटरी मिलती है जो कि 100W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।
