जल्द भारत में लॉन्च होगा iQOO Neo 10, 2-2 प्रोसेसर और 7000mAh बैटरी से हो सकता है लैस

iQOO Neo 10: iQOO Neo 10 में 6.78 इंच FHD+ 1.5K AMOLED पैनल दिया जा सकता है, जिसका रिफ्रेश रेट 144 Hz है। यह Schott Diamond Shield ग्लास प्रोटेक्शन से प्रोटेक्टेड हो सकता है। डिवाइस स्नैपड्रैगन 8s Gen 4 चिपसेट के साथ Q1 चिपसेट और 7K VC लिक्विड कूलिंग सिस्टम मिल सकता है।

iQOO Neo 10: नियो 10आर के बाद, iQOO ने भारत में नियो 10 (iQOO Neo 10) को पेश करने की तैयारी कर ली है। X पर कंपनी ने स्मार्टफोन का पहला लुक शेयर करते हुए इस फोन को भारत में लॉन्च करने की घोषणा की है। बता दें कि डिवाइस को पिछले महीने चीन में लॉन्च किया गया था। चीनी वेरियंट में 7,000mAh बैटरी और स्नैपड्रैगन 8s Gen 4 और कस्टम Q1 चिप का सपोर्ट मिलता है।

End of Feed