32000 में लॉन्च हुआ नया गेमिंग फोन, 7,000mAh बैटरी-120W फास्ट चार्जिंग से है लैस

iQOO Neo 10 में 6.78 इंच 1.5K AMOLED स्क्रीन, स्नैपड्रैगन 8s जेन 4 चिप और एक डेडिकेटेड Q1 गेमिंग चिपसेट है। फोन में OIS के साथ 50MP Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा और 8MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस मिलता है। इसमें 120W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के साथ 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।

चाइनीज स्मार्टफोन ब्रांड iQOO ने अपनी मिड-रेंज नियो सीरीज के तहत भारत में एक और गेमिंग-केंद्रित iQOO Neo 10 लॉन्च किया है। नया फोन क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 8s Gen 4 चिपसेट के साथ आने वाला देश का पहला फोन बन गया है। इस फोन में 7,000mAh की बैटरी और 120W फास्ट चार्जिंग के साथ 7,000mm स्क्वायर वेपर कूलिंग चैम्बर मिलता है। चलिए जानते हैं फोन की कीमत और अन्य स्पेसिफिकेशन के बारे में...

iQOO Neo 10

iQOO Neo 10

iQOO Neo 10 Price: कितनी है कीमत

iQOO Neo 10 की कीमत 8GB रैम/128GB स्टोरेज के लिए 31,999 रुपये, 8GB रैम/256GB स्टोरेज ऑप्शन के लिए 33,999 रुपये, 12GB रैम/256GB स्टोरेज मॉडल के लिए 35,999 रुपये और टॉप एंड 16GB रैम/512GB मॉडल के लिए 40,999 रुपये है। फोन इन्फर्नो रेड और टाइटेनियम क्रोम कलर में आता है। इसे 3 जून से Amazon और iQOO India ई-स्टोर के जरिए खरीदा जा सकेगा।

End of Feed