दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी आईक्यू ने भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। आईक्यू का लेटेस्ट स्मार्टफोन iQOO 15R है जो कि एक 5G कनेक्टिविटी को सपोर्ट करने वाला स्मार्टफोन है। आईक्यू का यह स्मार्टफोन फ्लैगशिप लाइनअप का स्मार्टफोन है इसलिए अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आप इसे अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। इस स्मार्टफोन में आपको पावरफुल बैटरी के साथ दमदार चिपसेट देखने को मिलता है।
आईक्यू के इस स्मार्टफोन में आपको कई सारे तगड़े फीचर्स मिने वाले हैं।(फोटो क्रेडिट-Digit)
अगर आपको एक ऐसा स्मार्टफोन चाहिए जिसमें आपको अच्छी परफॉर्मेंस मिले। आप मल्टी टास्किंग के साथ साथ डेली रूटीन वर्क भी कर सकें तो आप iQOO 15R की तरफ जा सकते हैं। इस स्मार्टफोन में परफॉर्मेंस के लिए आईक्यू ने स्नैपड्रैगन 8 Gen 5 चिपसेट का सपोर्ट दिया है। आइए आपको इसके वेरिएंट, फीचर्स और कीमत के बारे में डिटेल जानकारी देते हैं।
iQOO 15R की कीमत
आईक्यू ने iQOO 15R में आपको 8GB/256GB, 12GB/256GB और 12GB/512GB की स्टोरेज ऑप्शन मिलती है। अगर आप बेस वेरिएंट खरीदते हैं तो इसकी कीमत 44,999 रुपये है। वहीं 12GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 47,999 रुपये और टॉप वेरिएंट यानी 12GB/512GB की कीमत 52,999 रुपये है। आप इस स्मार्टफोन को कंपनी की ऑधिकारिक वेबसाइट ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन से प्री बुक कर सकते हैं। इस स्मार्टफोन की सेल 3 मार्च से शुरू होगी।
iQOO 15R में आपको ट्रायम्फ सिल्वर और डार्क नाइट कलर्स का ऑप्शन मिलेगा। इसमें मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो इसमें कंपनी HDFC बैंक और Axis बैंक कार्ड पर 4 हजार रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट ऑफर कर रही है। आपको बता दें कि अगर आप iQOO 15R की खरीदारी करते हैं तो आपको iQOO/Vivo TWS भी फ्री दे रही है।
iQOO 15R के स्पेसिफिकेशन्स
- iQOO 15R में आपको 1.5K रेजोल्यूशन का 6.59 इंच डिस्प्ले मिलता है। डिस्प्ले में एमोलेड पैनल दिया गया है।
- स्मार्टफोन के डिस्प्ले में आपको 120Hz का रिफ्रेश रेट और 5000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है।
- परफॉर्मेंस के लिए इसमें आपको Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट दिया गया है।
- इस स्मार्टफोन में आपको 12GB LPDDR5x RAM और 512GB UFS 4.1 की इनबिल्ट स्टोरेज मिलती है।
- iQOO 15R में आपको आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 16 का सपोर्ट मिलता है।
- स्मार्टफोन को पावर देने के लिए इसमें 7600mAh की बड़ी बैटरी मिलती है।
- फोटोग्राफी के लिए स्मार्टफोन में आपको 50MP और 8MP का कैमरा सेंसर मिलता है।
- सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें आपको 32 मेगापिक्सल का कैमरा मिलत है।
