100W की फास्ट चार्जिंग वाला स्मार्टफोन देने जा रहा है दस्तक, 50MP के तीन कैमरे से होगा लैस

भारतीय स्मार्टफोन में बहुत जल्द एक नया स्मार्टफोन दस्तक दे सकता है। इस स्मार्टफोन को दिग्गज कंपनी iQOO लॉन्च कर सकती है। कंपनी का अपकमिंग फोन iQOO 15 हो सकता है। इसमें आपको शानदार कैमरा और दमदार बैटरी मिल सकती है।

New Smartphone Launch: नया स्मार्टफोन खरीदने वाले फैंस के लिए गुड न्यूज है। प्रीमियम स्मार्टफोन कैटेगरी की लिस्ट में शामिल कंपनी आईक्यू एक नया स्मार्टफोन लाने जा रही है। आईक्यू ने ग्लोबल मार्केट में पिछले साल iQOO 13 को लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन कंपनी ने भारतीय बाजार में भी उतारा था। अगर आपको आईक्यू के स्मार्टफोन्स पसंद हैं तो आपको बता दें कि अब कंपनी इसका सक्सेसर लाने जा रही है जो कि iQOO 15 होगा। इस स्मार्टफोन में आपको 100W की तगड़ी फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलने वाला है।

Smartphone Launch

अपकमिंग स्मार्टफोन में आपको एक से बढ़कर एक फीचर्स मिलने वाले हैं। (फोटो क्रेडिट-iStock)

कुछ रिपोर्ट में इससे पहले आईक्यू के अपकमिंग स्मार्टफोन को iQOO 14 नाम दिया जा रहा था लेकिन अब कंपनी की तरफ से कंफर्म हो गया है कि मार्केट में iQOO 15 की एंट्री होगी। कंपनी ने इस स्मार्टफोन का टीजर भी पेश कर दिया है। हालांकि कंपनी की तरफ से इसके फीचर्स को लेकर किसी भी तरह की जानकारी का खुलासा नहीं किया गया है।

End of Feed