आईफोन निर्माता Apple ने स्मार्टवॉच से जुड़े इस प्रोजेक्ट पर लगाई रोक, जानें कारण

Apple Smartwatch Displays: डिस्प्ले प्रोजेक्ट कथित तौर पर एप्पल द्वारा अपनी तकनीक को इन-हाउस में अधिक डिजाइन करने के व्यापक प्रयास का हिस्सा था। एप्‍पल के सैमसंग और एलजी के ओएलईडी डिस्प्ले के साथ नए आईपैड प्रो मॉडल को लॉन्च करने की संभावना है।

Apple Smartwatch Displays: आईफोन बनाने वाली टेक दिग्गज कंपनी एप्पल ने कथित तौर पर अपनी स्मार्टवॉच के लिए डिस्प्ले स्क्रीन विकसित करने की योजना को बंद कर दिया है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट कहा गया है कि टेक दिग्गज ने माइक्रोएलईडी तकनीक के साथ स्क्रीन बनाने के लिए एक इन-हाउस प्रोजेक्ट पर रोक लगा दी है। यह भी दावा है कि एप्‍पल के सैमसंग और एलजी के ओएलईडी डिस्प्ले के साथ नए आईपैड प्रो मॉडल को लॉन्च करने की संभावना है।

Apple Watch

Apple Watch

जानें क्या है कारण

आईफोन निर्माता अब कथित तौर पर उन टीमों को पुनर्गठित कर रहा है जो डिस्प्ले इंजीनियरिंग संभालती हैं और साथ ही वह अमेरिका और एशिया में दर्जनों भूमिकाएं भी समाप्त कर रही हैं। एप्पल ने इस रिपोर्ट पर तुरंत कोई टिप्पणी नहीं की।

End of Feed