Apple device insurance: अगर आपके पास iPhone, iPad, Apple Watch या फिर Mac डिवाइस है तो आपके लिए काम की खबर है। दरअसल Apple ने अपने यूजर्स के लिए एक खास सब्सक्रिप्शन प्लान पेश किया है। कंपनी के इस प्लान का नाम AppleCare One है। यह प्लान उन यूजर्स को बड़ी राहत देने वाला है जिनके पास Apple के एक से ज्यादा डिवाइस हैं। अब आपको अपने महंगे गैजेट्स के लिए अलग-अलग AppleCare+ नहीं लेना पड़ेगा। इससे करोड़ों यूजर्स को बड़ी राहत मिलने वाली है।
एप्पल ने अपने करोड़ों यूजर्स के लिए लॉन्च की नई सर्विस। (फोटो क्रेडिट- Apple)
अगर आप अपने महंगे डिवाइस की प्रोटेक्शन को लेकर परेशान थे तो अब आपकी टेंशन पूरी तरह से खत्म होने वाली है। अब आपको आप सिर्फ एक प्लान लेकर अपने तीन डिवाइस को पूरी तरह से फुल प्रोटेक्शन दे सकते हैं। आइए आपको कंपनी की इस नई सुविधा के बारे में डिटेल से बताते हैं।
महंगे डिवाइस के टूटने की टेंशन हुई खत्म
Applecare One लेकर आप अपने तीन डिवाइस को गिरने से डैमेज, बैटरी खराब होने या फिर स्क्रीन टूटने पर फ्री प्रोटेक्शन दे सकते हैं। Applecare One की कीमत सिर्फ $19.99 यानी करीब ₹1700 प्रतिमाह है। इस नई सर्विस से आपके हजारों रुपये बचने वाले हैं। इस प्लान में आपको एक्सीडेंटल कवरेज भी दिया जाएगा। इसके अलावा अगर डिवाइस पानी में गिरकर खराब हो जाता है तो भी कंपनी उसे रिपेयर करके आपको देगी।
Apple अपने करोड़ों यूजर्स को इस प्लान में बैटरी रिप्लेसमेंट की सुविधा भी दे रहा है। अगर आप इस प्लान को लेते हैं तो आपको एप्पल कस्टमर सर्विस का प्रायोरिटी एक्सेस भी मिलेगा। इसाक एक बड़ा फायदा यह होने वाला है कि अगर आपको डिवाइस में किसी तरह की दिक्कत होती है तो आपको उसे ठीक कराने के लिए लाइन में लगने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
यहां से खरीद सकते हैं प्लान
आपको बता दें कि Apple अपने यूजर्स को Applecare One की सर्विस सिर्फ iPhone तक ही दे रही थी लेकिन अब इसे iPad और Apple Watch तक के लिए बढ़ा दिया गया है। अगर आपके पास एप्पल के तीन से ज्यादा डिवाइस हैं तो अब Applecare One आपके लिए काफी फायदेमंद होने वाला है। इस प्लान को आप Apple की वेबसाइट या फिर Apple स्टोर से खरीद सकते हैं। कंपनी क्लेम करती है कि अगर आप AppleCare One लेते हैं तो आप हर महीने 950 रुपये की बचत कर पाएंगे।
