iPhone 17 में मिलेंगे ये 5 बड़े अपग्रेड, कैमरा-डिस्प्ले के साथ जानें क्या कारनामा करने वाला है एप्पल

iPhone 17 vs iPhone 16: iPhone 16 में OLED पैनल की बेसिक 60Hz रिफ्रेश रेट मिलती है, लेकिन iPhone 17 के बारे में अब अफवाह है कि यह 120Hz OLED पैनल के साथ आएगा, जिससे व्यूइंग एक्सपीरियंस बेहतर होगा। फास्ट रिफ्रेश रेट से न केवल बैटरी लाइफ बेहतर हो सकती है, बल्कि एनिमेशन और स्क्रॉलिंग भी बहुत आसान हो सकती है।

iPhone 17 vs iPhone 16: आईफोन 17 सीरीज अब जल्द लॉन्च होने वाली है। इस सीरीज को कंपनी सितंबर में लॉन्च कर सकती है। लेकिन सीरीज के कई लीक्स अभी से सामने आने लगे हैं। iPhone 16 और आने वाले नेक्स्ट-जेन iPhone 17 में कितना अंतर है? जहां तक लीक की बात है, नेक्स्ट-जेन iPhone 17 शायद उतना बड़ा अपग्रेड नहीं होगा, जितनी इंडस्ट्री को उम्मीद थी।

iPhone 16 और आईफोन 15

iPhone 16 ने पिछले साल iPhone 15 की तुलना में काफी ज्यादा अपग्रेड किए गए थे, जिसमें एक नया डिजाइन, एक नेक्स्ट-जेन 3nm चिपसेट, Apple इंटेलिजेंस फीचर्स और नयई कैमरा कंट्रोल की शामिल है। इस फोन को भी आईफोन 15 की कीमत पर पेश किया गया था, जिससे यह फोन फीचर्स के मामले में यूजर्स को काफी पसंद आया, जिससे यह दुनिया भर के कई मार्केट में Apple के लिए एक सफल लॉन्च बन गया।

End of Feed