टेक जायंट Apple की तरफ से 9 सितंबर को iPhone 17 सीरीज को लॉन्च किया गया था। इस सीरीज में एप्प्ल ने बाजार में iPhone 17, iPhone Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max को लॉन्च किया था। अगर आप नया आईफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो बता दें कि एप्पल 19 सितंबर से नई सीरीज की बिक्री शुरू करने वाला है। सेल शुरू होने से पहले आपको नए आईफोन्स की कीमत, बैंक ऑफर्स, नो-कॉस्ट ईएमआई के बारे में डिटेल जानकारी देते हैं।
भारतीय बाजार में शुरू होने जा रही है आईफोन 17 सीरीज की सेल।(फोटो क्रेडिट-Digit)
सबसे पहले आपको बता दें कि आखिर आप iPhone 17, iPhone Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max को कहां से खरीद पाएंगे। आप 19 सितंबर से लेटेस्ट आईफोन्स को Apple स्टोर्स से खरीद सकेंगे। आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से भी इसकी खरीदारी कर सकेंगे। इसके अलावा आपके पास ई-कॉमर्स वेबसाइट जैसे अमेजन, फ्लिपकार्ट और विजय सेल्स से भी नए आईफोन्स को खरीदने का ऑप्शन मिलेगा।
iPhone 17 सीरीज में मिलेंगे ये बैंक ऑफर्स
iPhone 17 सीरीज पर ग्राहकों को मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो बता दें कि कंपनी ग्राहकों को लेटेस्ट सीरीज पर 6 महीने तक के लिए नो-कॉस्ट ईएमआई का ऑफर दे रही है। iPhone 17 में मिलने वाले बैंक ऑफर्स की बात करें तो अगर आपके पास अमेरिकन एक्सप्रेस, एक्सिस बैंक और ICICI बैंक कार्ड से खरीदारी करने पर 5000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। बैंक ऑफर्स के अलावा कंपनी ग्राहकों को एक्सचेंज ऑफर भी देने वाली है। पुराना स्मार्टफोन देकर आप 64,000 रुपये तक की बचत कर पाएंगे। हालांकि आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि एक्सचेंज वैल्यू आपके पुराने फोन की वर्किंग और फिजिकल कंडीशन पर निर्भर करेगी।
iPhone 17 सीरीज की भारतीय बाजार में कीमत
iPhone 17 सीरीज के 256GB वेरिएंट को आप 82,900 रुपये की कीमत में खरीद सकेंगे। अगर आप 512GB वाले वेरिएंट को खरीदते हैं तो आपको 1,02,900 रुपये खर्च करने होंगे। अगर आप iPhone Air को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो इसके लिए 1,19,900 रुपये खर्च करने होंगे। iPhone Air के 512GB वेरिएंट को 1,39,900 रुपये और 1TB वेरिएंट को 1,59,900 रुपये में खरीद सकेंगे।
iPhone 17 Pro का 256GB वेरिएंट खरीदने के लिए आपको 1,34,900 रुपये खर्च करने होंगे। अगर आप इस आईफोन को 512GB वेरिएंट खरीदते हैं तो आपको 1,54,900 रुपये खर्च करने होंगे। वहीं iPhone 17 Pro के 1TB वेरिएंट को 1,74,900 रुपये की कीमत में खरीद सकेंगे। अगर आप iPhone 17 Pro Max को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो इसका बेस वेरिएंट जो कि 256GB स्टोरेज के साथ आता है उसकी कीमत 1,49,900 रुपये है। इसका 512GB स्टोरेज वाला मॉडल 1,69,900 रुपये में लॉन्च किया गया है। इसका 1TB वाला वेरिएंट 1,89,900 रुपये और 2TB स्टोरेज वाला मॉडल आपको 2,29,900 रुपये में खरीदने को मिलेगा।
