अगर आप नया आईफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। इस समय आप iPhone 17 Pro Max को भारी भरकम डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। Croma की दिवाली सेल में इस प्रीमियम आईफोन पर शानदार छूट मिल रही है। खास बात यह है कि बैंक ऑफर का फायदा उठाकर आप इसकी कीमत को और भी कम कर सकते हैं। लॉन्च प्राइस के मुकाबले यह फोन अब 20 हजार रुपये से ज्यादा सस्ता मिल रहा है।
सस्ती कीमत में फ्लैगशिप स्मार्टफोन को खरीदने का शानदार मौका। (फोटो क्रेडिट-Digit)
Croma की इस सेल में सिर्फ आईफोन ही नहीं, बल्कि लैपटॉप, स्मार्ट टीवी, स्मार्टवॉच, ईयरबड्स और टैबलेट जैसे कई इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर भी डिस्काउंट दिया जा रहा है। आइए जानते हैं iPhone 17 Pro Max की कीमत और इस पर मिलने वाले ऑफर्स के बारे में।
iPhone 17 Pro Max की कीमत और बैंक ऑफर
Croma पर iPhone 17 Pro Max का 256GB स्टोरेज वाला मॉडल फिलहाल ₹1,35,990 में मिल रहा है। अगर आपके पास AU Bank का क्रेडिट कार्ड है, तो आपको 5 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल सकता है। इस बैंक ऑफर के बाद फोन की प्रभावी कीमत करीब ₹1,29,190 हो जाती है। यानी ग्राहकों को इस डील में अच्छी बचत करने का मौका मिल रहा है।
आपको बता दें कि iPhone 17 Pro Max को सितंबर 2025 में ₹1,49,900 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। ऐसे में मौजूदा ऑफर के हिसाब से इसकी कीमत लॉन्च प्राइस से करीब ₹20,710 कम हो जाती है।
iPhone 17 Pro Max के फीचर्स
कैमरा: फोटोग्राफी के लिए iPhone 17 Pro Max में पीछे की तरफ तीन 48MP कैमरे दिए गए हैं। इसमें f/1.78 अपर्चर वाला प्राइमरी फ्यूजन कैमरा, f/2.2 अपर्चर वाला अल्ट्रा-वाइड कैमरा और f/2.8 अपर्चर वाला टेलीफोटो कैमरा शामिल है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 18MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
डिस्प्ले: इस आईफोन में 6.9 इंच की Super Retina XDR डिस्प्ले दी गई है। इसका रेजोल्यूशन 2868 x 1320 पिक्सल है। साथ ही, इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 2,000 निट्स तक की ब्राइटनेस मिलती है। इससे स्क्रीन पर वीडियो देखने और गेम खेलने का अनुभव बेहतर होता है।
बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इसमें Apple का A19 Pro प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन iOS 26 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, Wi-Fi 7, Bluetooth 6, eSIM और USB Type-C 3.0 पोर्ट का सपोर्ट मिलता है। iPhone 17 Pro Max की लंबाई 163.4mm, चौड़ाई 78mm और मोटाई 8.75mm है। इसका कुल वजन 231 ग्राम है।
