iPhone 17 Pro में होगा सबसे अलग डिजाइन, सेल्फी लवर्स की होगी मौज, इस दिन हो सकता है लॉन्च

iPhone 17 Pro सितंबर 2025 में लॉन्च होने वाला है, यह स्मार्टफोन iPhone 17 लाइनअप का हिस्सा होगा। इस बार प्रो मॉडल में आईफोन लवर्स को काफी कुछ नया मिलने संभावना है। कंपनी इस बार प्रो मॉडल को नए डिजाइन के साथ पेश कर सकती है।

iPhone 17 Pro Launch: अगर आप एक आईफोन लवर्स हैं तो अब तैयार हो जाइए बहुत जल्द भारत में iPhone 17 Series लॉन्च होने जा रही है। इस सीरीज में चार आईफोन्स लॉन्च किए जा सकते हैं। iPhone 17 Pro को लेकर लगातार लीक्स आ रही हैं। iPhone 17 Pro सितंबर 2025 के शुरुआती दिनों में दस्तक दे सकता है। इसके साथ ही बाजार में iPhone 17, iPhone 17 Pro Max और बिल्कुल नया iPhone 17 Air भी एंट्री करेगा।

iPhone 17 Pro

आईफोन की नई सीरीज को कंपनी कई बड़े बदलाव के साथ लॉन्च कर सकती है। (फोटो क्रेडिट- Digit)

iPhone 17 Pro डिजाइन से लेकर परफॉर्मेंस तक में इस साल एक बड़ी छलांग लगाने वाला है। इस बार प्रो मॉडल में फैंस को काफी कुछ यूनिक देखने को मिल सकता है। यह एक शक्तिशाली नए चिपसेट से लेकर एक नए कैमरा सिस्टम से लैस होगा।

End of Feed