Flipkart Sale: iPhone 13 पर मिल रहा है मोटा डिस्काउंट, जानें पूरी डील

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 14, 2022, 10:22 AM IST

Flipkart की सेल में ढेरों स्मार्टफोन्स पर डील्स और डिस्काउंट्स ऑफर किए जा रहे हैं। इसी सेल में iPhone 13 पर भी मस्त डील दी जा रही है।

iPhone 14 series लॉन्च होने के बाद Apple ने iPhone 13 की ऑफिशियल प्राइस कम कर दी थी। भारत में iPhone 13 की शुरुआती कीमत अब 69,900 रुपये हो गई है। लेकिन, थर्ड पार्टी वेबसाइट्स पर iPhone 13 काफी कम कीमत पर उपलब्ध है। उदाहरण के तौर पर बात करें तो फ्लिपकार्ट पर फ्लैट डिस्काउंट के बाद iPhone 13 59,990 रुपये में उपलब्ध है। साथ ही यहां बैंक ऑफर भी दिया जा रहा है।

Apple iPhone 13

Apple iPhone 13

फ्लिपकार्ट पर फिलहाल बिग दिवाली सेल जारी है। इस दौरान अलग-अलग प्रोडक्ट्स पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। सेल के लिए प्लेटफॉर्म ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) से भी साझेदारी की है, ऐसे में ग्राहकों को 10 प्रतिशत इंस्टैंट डिस्काउंट भी मिलेगा। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है, जिससे डील और भी धमाकेदार हो जाएगी।

End of Feed