Apple के नए टैबलेट्स की बिक्री भारत में शुरू, यहां से खरीदें, जानें कीमत-फीचर्स

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 28, 2022, 08:16 PM IST

Apple ने पिछले हफ्ते नए टैबलेट पेश किए थे। इनकी बिक्री अब भारत में शुरू हो गई है। आइए जानते हैं इनकी कीमतें और स्पेसिफिकेशन्स।

Apple ने 11-इंच और 12.9-इंच iPad Pro (2022) और रीडिजाइन्ड iPad (2022) की घोषणा पिछले हफ्ते की थी। अब भारत में इन टैबलेट्स की बिक्री शुरू कर दी गई है। दोनों नए iPad Pro (2022) मॉडल्स में Apple M2 चिप दिया गया है। वहीं, iPad (2022) में A14 Bionic प्रोसेसर मौजूद है।

iPad 2022 models

iPad 2022 models (Photo- Apple)

कीमत

Apple के 11-inch iPad Pro (2022) के WiFi वेरिएंट की कीमत 81,900 रुपये और Wi-Fi + Cellular वेरिएंट की कीमत 96,900 रुपये रखी गई है। दोनों ही वेरिएंट्स को Apple India स्टोर और Amazon पर लिस्ट किया गया है।

End of Feed