iOS 26 से iPhone का कायाकल्प! सिर्फ इन आईफोन को मिलेगा अपडेट, जानें धांसू फीचर्स

Apple iOS 26 Developer Beta 1: iOS 26 उन सभी iPhones में सपोर्ट करेगा जो अभी iOS 18 चला रहे हैं, लेकिन A12 Bionic चिप वाले कुछ पुराने मॉडल्स जैसे iPhone XR, iPhone XS और iPhone XS Max को सपोर्ट से बाहर किया जा सकता है। यहां हम आपको पूरी जानकारी दे रहे हैं।

iOS 26 Developer Beta 1: टेक दिग्गज एप्पल ने अपने मेगा इवेंट WWDC 2025 के तुरंत बाद iOS 26 Developer Beta 1 अपडेट जारी कर दिया है। यह अपडेट फिलहाल रजिस्टर्ड डेवलपर्स के लिए उपलब्ध है और इसमें कई नए फीचर्स शामिल किए गए हैं। iOS 26 में कंपनी ने अपने नए Liquid Glass डिजाइन को पेश किया है, जिसमें UI के भीतर ट्रांसलूसेंट (पारदर्शी) एलिमेंट्स शामिल हैं। इसके साथ ही, Home और Lock Screen को कस्टमाइज करने के और भी ऑप्शन, कैमरा और फोटो ऐप्स में सुधार, और Messages व Phone ऐप्स में Apple Intelligence फीचर्स जोड़े गए हैं।

Apple iOS 26

एप्पल ने iOS 26 Beta 1 अपडेट जारी कर दिया है।

iOS 26 Beta किन iPhones में सपोर्टेड है?

iOS 26 में Apple ने तीन पुराने iPhone मॉडल्स- iPhone XR, iPhone XS, और iPhone XS Max का सपोर्ट बंद कर दिया है। अब यह अपडेट iPhone 11 और उससे नए मॉडल्स के लिए ही उपलब्ध है।

End of Feed