भारत में 15 गुना बढे़ इंटरनेट यूजर्स, 94 करोड़ के पार हुई संख्या

Internet users in India: केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि देश में 100 प्रतिशत 4G कवरेज हासिल करना है। मंत्री ने पूर्ण कवरेज सुनिश्चित करने के लिए लगभग 27,648 टावर लगाने की योजना की जानकारी दी।

Internet users in India: भारत में मोबाइल कनेक्शनों की संख्या 90 करोड़ से बढ़कर 117 करोड़ हो गई है। भारत ग्लोबल स्तर पर एक अग्रणी टेलीकॉम मार्केट के रूप में उभरा है। इसके साथ ही, इंटरनेट कनेक्टिविटी में भी वृद्धि हुई है और यह 95 करोड़ लोगों तक पहुंच गई है। यह जानकारी केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मोदी सरकार के 3.0 के पहले 100 दिन पूरे होने पर शेयर की। उन्होंने कहा कि ब्रॉडबैंड, इंटरनेट एक्सेस का एक खास हिस्सा है, जो मात्र 6 करोड़ लोगों से बढ़कर 94 करोड़ से ज्यादा लोगों तक पहुंच गया है।

Telecom Minister scindia

Telecom Minister scindia (image-PIB India)

9500 से ज्यादा अनकनेक्टेड गांवों में टेलीकॉम कनेक्टिविटी

उन्होंने कहा कि केवल 100 दिनों में 9500 से ज्यादा अनकनेक्टेड गांवों में टेलीकॉम कनेक्टिविटी पहुंची है। उन्होंने कहा कि देश भर में 7,258 नए मोबाइल टावर लगाए गए हैं, जिससे 36,421 गांवों में से 9,560 गांवों में मोबाइल कनेक्टिविटी आ गई, जिन्हें अभी भी कवरेज की आवश्यकता है।

End of Feed