इंस्टाग्राम एक पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है। हर दिन करोड़ों लोग इसका इस्तेमाल शॉर्ट वीडियो मेकिंग से लेकर फोटो शेयरिंग तक के लिए करते हैं। अपने करोड़ों यूजर्स की सहूलियत के लिए इंस्टाग्राम नए-नए फीचर्स लाता रहता है। अब कंपनी ने एक नए फीचर का ऐलान कर दिया है। कंपनी इंस्टाग्राम में 'टैप-टू-पॉज' फीचर ला रहा है जिसका सीधा फायदा करोड़ों यूजर्स कों पहुंच ने वाला है। इंस्टाग्राम का यह नया फीचर पहले मिलने वाले प्रेस एंड होल्ड जेस्जर फीचर की जगह लेगा।
इंस्टाग्राम के इस नए फीचर का करोड़ों यूजर्स को मिलेगा फायदा। (फोटो क्रेडिट-Digit)
इस बड़े बदलाव के बाद इंस्टाग्राम में भी यूट्यूब शॉर्ट्स जैसे दूसरे प्लेटफॉर्म में शॉर्ट वीडियो को पॉज करने जैसी सुविधा मिल जाएगी। टैप-टू-पॉज फीचर का इंस्टाग्राम पिछले कुछ समय से टेस्टिंग कर रहा था। कंपनी की तरफ से रेगुलर रोलआउट से पहले इसे कुछ यूजर्स को टेस्टिंग के लिए उपलब्ध कराया गया था।
खत्म हुई बड़ी परेशानी
अब नए अपडेट के बाद यूजर्स इंस्टाग्राम रील को सिर्फ एक बार टैप करके आसानी से रोक सकते हैं और फिर से टैप करके प्ले कर सकते हैं। इससे पहले यूजर्स को किसी रील को देखते समय रोकने के लिए स्क्रीन को दबाकर रखना पड़ता था। इसकी वजह से किसी कैप्शन को पढ़ने या फिर वीडियो को ध्यान से देखने में थोड़ी परेशानी होती थी लेकिन अब इंस्टाग्राम की तरफ से यह समस्या खत्म कर दी गई है। इंस्टाग्राम के इस नए फीचर से यूजर्स को रील्स देखने का एक नया अनुभव मिलने वाला है।
Android और iOS दोनों डिवाइस में मिलेगा सपोर्ट
इंस्टाग्राम ने अपने क्रिएटर्स चैनल पर बताया है कि टैप-टू-पॉज फीचर को धीरे-धीरे सभी यूजर्स तक पहुंचाया जा रहा है। इसका मकसद है कि यूजर्स को ज्यादा कंट्रोल मिले, वे बेहतर तरीके से जुड़ सकें और कंटेंट को आराम से एंजॉय कर सकें। आपको बता दें कि इंस्टाग्राम का नया टैप-टू-पॉज फीचर Android और iOS दोनों ही डिवाइसेस के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है।
