Instagram ने लॉन्च किया नया First Draft फीचर, Reels की एडिटिंग होगी आसान, खुद हटाएगा Pause और Silence

फिलहाल यह फीचर चुनिंदा डिवाइस पर रोलआउट किया जा रहा है और शुरुआत में iOS ऐप पर उपलब्ध कराया गया है। Instagram के मुताबिक, First Draft क्रिएटर्स को एडिटिंग के शुरुआती चरण से आगे बढ़ने में मदद करेगा।

Instagram ने Reels बनाने वाले क्रिएटर्स के लिए नया First Draft फीचर लॉन्च किया है। इस फीचर का मकसद Instagram ऐप के अंदर ही वीडियो एडिटिंग को आसान बनाना है। First Draft वीडियो में मौजूद लंबे पॉज, साइलेंस और ऐसे हिस्सों को पहचानकर उन्हें अपने आप ट्रिम कर सकता है, जहां बोलते हुए अनावश्यक रुकावट होती है। इससे क्रिएटर्स को Reel की एडिटिंग शुरू करने में लगने वाला समय कम करने में मदद मिल सकती है।

Instagram First Draft Launched

वीडियो का खुद तैयार करेगा पहला ड्राफ्ट

फिलहाल यह फीचर चुनिंदा डिवाइस पर रोलआउट किया जा रहा है और शुरुआत में iOS ऐप पर उपलब्ध कराया गया है। Instagram के मुताबिक, First Draft क्रिएटर्स को एडिटिंग के शुरुआती चरण से आगे बढ़ने में मदद करेगा।

End of Feed