Instagram ने लॉन्च किया उम्र चेक करने वाला फीचर, AI से ऑटोमैटिक होगा वेरिफिकेशन

Instagram ने AI आधारित उम्र पहचानने वाली तकनीक का विस्तार दुनियाभर में किया है। अब गलत जन्मतिथि डालने पर भी किशोर यूजर्स की पहचान कर Teen Account की सुरक्षा लागू की जा सकेगी।

Instagram ने किशोरों की ऑनलाइन सुरक्षा को मजबूत करने के लिए अपनी AI आधारित उम्र पहचानने वाली तकनीक का विस्तार दुनियाभर में करने का ऐलान किया है। इस तकनीक की मदद से कंपनी ऐसे यूजर्स की पहचान कर सकेगी, जो अकाउंट बनाते समय अपनी असली उम्र छिपाकर खुद को वयस्क बताते हैं यानी अगर कोई बच्चा Instagram पर अपनी उम्र 18 साल या उससे अधिक दर्ज करता है, तब भी AI उसकी गतिविधियों और अन्य संकेतों के आधार पर उसे किशोर यूजर के रूप में पहचान सकता है। इसके बाद ऐसे अकाउंट पर अपने आप Teen Account की सुरक्षा लागू की जा सकेगी।

Instagram Expands AI Age Estimation

अब गलत उम्र बताने पर भी पकड़े जाएंगे किशोर/ Photo- Meta

गलत जन्मतिथि डालने पर भी AI करेगा पहचान

Meta ने अपने ब्लॉग पोस्ट में बताया कि Instagram पर AI आधारित Age Estimation Technology का मकसद यूजर्स की ओर से दी गई उम्र पर पूरी तरह निर्भर रहने के बजाय उनकी वास्तविक उम्र का अनुमान लगाना है। कंपनी इस तकनीक के जरिए उन अकाउंट की पहचान करना चाहती है, जिनके यूजर किशोर हो सकते हैं, लेकिन उन्होंने रजिस्ट्रेशन के दौरान अपनी उम्र 18 साल से ज्यादा बताई है।

End of Feed