Instagram हुआ डाउन, क्या आपका ऐप भी नहीं कर रहा काम?

Instagram आज एक बार फिर से ठप पड़ गया जिससे हजारों यूजर्स को परेशानी हुई। अमेरिका के अलावा भारत में भी Instagram ठप रहा, हालांकि अब सेवाएं बहाल हो गई हैं।

लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram आज यानी 24 जून की सुबह कुछ समय के लिए डाउन हो गया। हजारों यूजर्स ने शिकायत की कि ऐप काम नहीं कर रहा है और फीड लगातार लोड होती जा रही है। अपडेट के अनुसार, कुछ समय बाद Instagram की सर्विस फिर से बहाल हो गई। हालांकि, आउटेज की वजह अभी तक सामने नहीं आई है।

instagram

Instagram हुआ डाउन, क्या आपका ऐप भी नहीं कर रहा काम?

हजारों यूजर्स ने दर्ज कराई शिकायत

आउटेज मॉनिटरिंग वेबसाइट Downdetector के अनुसार, अमेरिका में बड़ी संख्या में यूजर्स ने Instagram में समस्या की रिपोर्ट की। शिकायतें बुधवार की सुबह करीब 4 बजे से आनी शुरू हुईं। यूजर्स को सबसे ज्यादा परेशानी ऐप और फीड लोड होने में हुई। कुछ ही समय में Downdetector पर 10,000 से ज्यादा आउटेज रिपोर्ट दर्ज की गईं।

End of Feed