Infinix Smart 8 Launched in India: स्मार्टफोन ब्रांड इनफिनिक्स ने अपने किफायती फोन Infinix Smart 8 को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन को ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो G36 प्रोसेसर और 5,000mAh की बैटरी से लैस किया गया है। फोन में एंड्रॉयड 13 गो एडिशन-आधारित यूआई आउट-ऑफ-द-बॉक्स मिलता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप है। फोन चार कलर ऑप्शन और सिंगल स्टोरेज में आता है।
Infinix Smart 8: कीमत और कलर ऑप्शन
Infinix Smart 8 को भारत में चार कलर ऑप्शन-गैलेक्सी व्हाइट, रेनबो ब्लू, शाइनी गोल्ड और टिम्बर ब्लैक में पेश किया गया है। यह भारत में सिंगल 4GB + 64GB स्टोरेज में आता है। इसकी कीमत 7,499 रुपये है। 15 जनवरी से इसे फ्लिपकार्ट पर खरीदा जा सकता है। इसकी विशेष लॉन्च कीमत 6,749 रुपये है।
Infinix Smart 8: डिस्प्ले और प्रोसेसर
इनफिनिक्स स्मार्ट 8 में 6.6 इंच HD+ डिस्प्ले है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट और 500 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। इसमें आईफोन के डायनामिक आइलैंड जैसे रिंग फीचर मिलता है, जो नोटिफिकेशन का काम करता है। फोन में 12nm ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो G36 चिपसेट दिया गया है। इसके साथ 4GB LPDDR4X रैम और 64GB eMMC 5.1 ऑनबोर्ड स्टोरेज मिलती है। रैम को वर्चुअली 8GB तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।
Infinix Smart 8: कैमरा और बैटरी
इनफिनिक्स स्मार्ट 8 में क्वाड-एलईडी रिंग फ्लैश के साथ डुअल रियर कैमरा मिलता है। प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का और सेकेंडरी कैमरा एआई मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेंसर है। फोन में 5,000mAh और यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग का सपोर्ट है। फोन 4जी कनेक्टिविटी के साथ आता है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।
