Infinix Smart 10 Sale in India: भारतीय बाजार में आए दिन एक से बढ़कर एक नए स्मार्टफोन लॉन्च होते रहते हैं। हाल ही में इनफिनिक्स की तरफ से भी बाजार में Infinix Smart 10 को पेश किया गया था। इनफिनिक्स ने इस स्मार्टफोन को बजट सेगमेंट में लॉन्च किया था। अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। Infinix Smart 10 अब सेल के लिए उपलब्ध हो गया है। इनफिनिक्स ने इस सस्ते बजट स्मार्टफोन में एआई फीचर्स और दमदार कैमरा दिया है। इनफिनिक्स का यह स्मार्टफोन देखने में काफी हद तक Samsung Galaxy S25 Edge जैसा लगता है।
इनफिनिक्स के सस्ते स्मार्टफोन की सेल हुई शुरू। (फोटो क्रेडिट-Digit)
Infinix Smart 10 में कंपनी ने FolaxAI वॉइस असिस्टेंट का फीचर दिया है। इसकी मदद से आप सिर्फ एक कमांड में कई सारे काम कर पाएंगे। इसके साथ ही इस स्मार्टफोन में 28 दिन तक चलने वाली एक पॉवरफुल बैटरी दी गई जो आपके बार-बार फोन की चार्जिंग की टेंशन को खत्म कर देगी। अगर अपने घर के लिए एक सस्ता टिकाउ स्मार्टफोन चाहते हैं तो यह एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।
Infinix Smart 10 की कीमत
इनफिनिक्स ने भारतीय बाजार में Infinix Smart 10 को सिंगल वेरिएंट के साथ मार्केट में पेश किया है। इसमें 4GB रैम और 64GB स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। इस डिवाइस की कीमत सिर्फ 6,799 रुपये है। आप इस स्मार्टफोन सिर्फ 240 रुपये की मंथली ईएमआई पर खरीद सकते हैं। कंपनी ने इसे गोल्ड, ब्लैक, व्हाइट और ब्लू कलर ऑप्शन के साथ उतारा है। आप इसे फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं।
Infinix Smart 10 के स्पेसिफिकेशन्स
- Infinix Smart 10 में कंपनी ने 6.67 इंच की स्क्रीन दी है जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है।
- डिस्प्ले में आपको 700 निट्स की पीक ब्राइटनेस देखने को मिलती है।
- परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में कंपनी ने Unisoc T7250 ऑक्टा-कोर चिपसेट का सपोर्ट दिया है।
- इसमें आपको 64GB की स्टोरेज और 4GB की रैम का सपोर्ट मिलता है।
- इस स्मार्टफोन में कंपनी ने IP64 की रेटिंग दी है जिससे यह पानी और धूल से सेफ रहने वाला है।
- इनफिनिक्स ने इस स्मार्टफोन में AI Key दी है जिससे आप इसके आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फीचर का इस्तेमाल कर पाएंगे।
- स्मार्टफोन में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 8MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है।
- सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
