अगर आप मिडरेंज में एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी इनफिनिक्स ने भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। कंपनी का लेटेस्ट डिवाइस Infinix Note Edge 5G है। यह कंपनी का अब तक का सबसे स्लिम स्मार्टफोन है जो कि प्रीमियम डिजाइन के साथ आता है। इनफिनिक्स के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन में आपको बड़ी डिस्प्ले, बड़ी बैटरी और 50 मेगापिक्सल का दमदार कैमरा मिलने वाला है। आइए आपको इसकी डिटेल जानकारी देते हैं।
इनफिनिक्स के इस स्मार्टफोन में आपको कई सारे फीचर्स मिलने वाले हैं। (फोटो क्रेडिट-Digit)
Infinix Note Edge 5G की कीमत
आपको बता दें कि इनफिनिक्स ने अपने Infinix Note Edge 5G को तीन स्टोरेज वेरिएंट के साथ लॉन्च किया है। इसमें आपको 6GB+128GB स्टोरेज, 8GB+128GB स्टोरेज और 8GB+256GB का ऑप्शन मिलता है। अगर आप 6GB वाला वेरिएंट खरीदते हैं तो आपको इसके लिए 21,999 रुपये खर्च करने होंगे। अगर आप 8GB वाले वेरिएंट की तरफ जाते हैं तो आपको इसके लिए 23,999 रुपये खर्च करने होंगे। अगर आप इसका टॉप वेरिएंट जो कि 256GB स्टोरेज के साथ आता है उसे खरीदने के लिए 25,999 रुपये खर्च करने होंगे।
Infinix Note Edge 5G में आपको तीन कलर ऑप्शन मिलने वाले हैं जिसमें Stellar Blue, Lunar Titanium और Silk Green कलर ऑप्शन मिलता है। इस लेटेस्ट स्मार्टफोन की सेल भारतीय बाजार में ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट में 23 फरवरी 2026 से शुरू होगी।
Infinix Note Edge 5G के स्पेसिफिकेशन्स
- इनफिनिक्स नोट एज 5जी में 6.78 इंच का 1.5के कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है।
- स्मार्टफोन में आपको 8GB तक की रैम और 256GB तक की बड़ी स्टोरेज ऑप्शन मिलती है।
- आउट ऑफ द बॉक्स इस स्मार्टफोन में आपको एंड्रॉयड 16 का सपोर्ट मिलता है।
- परफॉर्मेंस के लिए कंपनी ने इसमें MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट दिया है।
- फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन में आपको 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है।
- सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
- Infinix Note Edge 5G को 6500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च किया गया है जिसमें 45W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।
