कम कीमत में 108MP कैमरा और 5000mAh बैटरी वाला फोन, इस दिन भारत में होगा लॉन्च

Infinix Note 40 Pro 5G Series: भारत में Infinix नोट 40 प्रो 5G सीरीज को मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7020 चिपसेट से लैस किया जाएगा। फोन में 12GB रैम तक का सपोर्ट मिल सकता है। इसके अलावा कंपनी इसमें 12 जीबी वर्चुअल रैम का भी सपोर्ट दे सकती है।

Infinix Note 40 Pro 5G: इनफिनिक्स ने अपने नए किफायती फोन सीरीज इनफिनिक्स नोट 40 प्रो 5जी को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। इस सीरीज के तहत इनफिनिक्स नोट 40 प्रो 5जी और इनफिनिक्स नोट 40 प्रो+ 5जी को लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज को भारत में 12 अप्रैल को लॉन्च किया जा सकता है।

Infinix Note 40 Pro 5G

Infinix Note 40 Pro 5G

फ्लिपकार्ट से होगी बिक्री

इनफिनिक्स नोट 40 प्रो 5जी के लिए कंपनी ने पहले ही फ्लिपकार्ट पर माइक्रोसाइट को लाइव कर दिया है। माइक्रोसाइट से फोन की कुछ स्पेसिफिकेशन की जानकारी भी मिलती है। Infinix Note 40 Pro 5G सीरीज को ऑलराउंडर फास्ट चार्ज 2.0 टेक्नोलॉजी के साथ लॉन्च किया जाएगा। इसको लेकर दावा किया गया है कि इन फोन में 100W वायर्ड हाइपर चार्जिंग, 20W वायरलेस मैग चार्जिंग और वायरलेस रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। वहीं फोन में 5,000mAh की बैटरी होने की पुष्टि की गई है।

End of Feed