Elon Musk बनाम OpenAI मुकदमें में क्यों अहम कड़ी बनी हैं भारतीय मूल की Shivon Zilis, जानें पूरा मामला

30 साल की उम्र में, 2015 में फोर्ब्स की ‘30 अंडर 30’ सूची में शामिल होने के बाद उन्हें टेक जगत में पहचान मिली। जिलिस ने 2016 में OpenAI के साथ एक सलाहकार के तौर पर काम करना शुरू किया।

Elon Musk और OpenAI के बीच चल रहे केस में, ट्रायल के पहले ही हफ्ते में कई दिलचस्प बातें सामने आई हैं। कोर्ट की सुनवाई के दौरान एक नाम बार-बार आया-Shivon Zilis। मस्क से जब शपथ के तहत जिलिस के बारे में पूछा गया, तो वह शुरुआत में थोड़ा कन्फ्यूज नजर आए और उन्होंने उन्हें ‘चीफ ऑफ स्टाफ’ बताया। लेकिन अगले ही दिन मस्क ने अपनी बात साफ की। उन्होंने कहा कि वह जिलिस के साथ रहते हैं और जिलिस उनके चार बच्चों की मां हैं। अब मामला इसलिए खास हो गया है क्योंकि जिलिस का मस्क और OpenAI दोनों के साथ जो काम से जुड़ा रिश्ता है, उसी पर कोर्ट में सवाल उठ रहे हैं।

Shivon Zilis

जिलिस ने 2016 में OpenAI के साथ एक सलाहकार के तौर पर काम करना शुरू किया था। (फोटो क्रेडिट- एआई जनरेटेड)

कौन हैं Shivon Zilis?

आपको बता दें कि जिलिस 40 साल की हैं और Elon Musk के चार बच्चों की माँ हैं। उनका जन्म कनाडा में हुआ था। उनकी माँ पंजाबी भारतीय थीं, जबकि उनके पिता कनाडा के रहने वाले हैं। उन्होंने Yale University से पढ़ाई की है और आइस हॉकी प्लेयर भी रही हैं। उनका करियर ज्यादातर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में रहा है। जिलिस ने IBM के कॉग्निटिव कंप्यूटिंग डिवीजन में काम किया था। इसके बाद वह Bloomberg Beta की शुरुआती टीम का हिस्सा बनीं, जो एक वेंचर कैपिटल कंपनी है और नई व भविष्य की तकनीकों में निवेश करती है।

End of Feed