स्मार्टफोन हैक, लैपटॉप हैक, जीमेल अकाउंट हैक होने जैसी घटनाओं के पीछे सबसे बड़ा कामन रीजन कमजोर पासवर्ड का होना है। साइबर सिक्योरिटी एजेंसी और एक्सपर्ट समय-समय पर लोगों को आगाह करते रहते हैं कि कमजोर पासवर्ड हैकिंग का सबसे बड़ा और आसान रास्ता होता है। बावजूद इस चेतावनी के लोग याद रखने के चक्कर में छोटा, आसान और कॉमन पासवर्ड रख लेते हैं। हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि तमाम ऑनलाइन फ्रॉड के मामले सामने आने के बावजूद लोग पासवर्ड बनाने में वही पुरानी और कॉमन गलती गर कर रहे हैं। इस रिपोर्ट में इस साल इस्तेमाल होने वाले सबसे कमजोर और कॉमन पासवर्ड की लिस्ट भी जारी की गई है।
एक्सपर्ट के मुताबिक छोटे और कॉमन पासवर्ड को आसानी से क्रैक किया जा सकता है। (फोटो क्रेडिट- iStock)
Comparitech की रिपोर्ट के मुताबिक तमाम चेतावनी के बावजूद लोग 2025 में भी एक कॉमन पासवर्ड का ही इस्तेमाल कर रहे हैं। इसमें बताया गया कि इस साल भी दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाला पासवर्ड 123456 ही है। कंपनी की तरफ से 2025 में हुए डेटा ब्रीचेज से लीक हुए 2 अरब से ज्यादा पासवर्ड का एनॉलिसिस किया और इसके नतीजे चौंकाने वाले थे।
ये हैं 10 सबसे कमजोर पासवर्ड
- 123456
- 12345678
- 123456789
- Admin
- 1234
- Aa123456
- 12345
- Password
- 123
- 1234567890
इनके अलावा कई सारे ऐसे कॉमन पासवर्ड है जिन्हें हैक करने में हैकर्स को एक सेकंड का भी समय नहीं मिलेगा। अगर आप भी इन पासवर्ड को इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपको काफी सचेत रहना चाहिए।
लोगों ने जमकर इस्तेमाल किए ये पासवर्ड
कंपनी की तरफ से किए गए एनॉलिसिस में 1000 टॉप कॉमन पासवर्ड के नतीजे बेहद चौंकाने वाले थे। लिस्ट में करीब एक चौथाई पासवर्ड में लोग सिर्फ नंबर्स का ही इस्तेमाल कर रहे हैं। वहीं एक तिहाई पासवर्ड ऐसे थे जिसमें 123 का इस्तेमाल किया गया। 1000 पासवर्ड में कुछ ही ऐसे यूजर्स थे जिन्होंने पासवर्ड को अलग-अलग तरीके से क्रिएट किया। वहीं लिस्ट में करीब 2.7% ऐसे यूजर्स भी थे जिन्होंने पासवर्ड में Admin का इस्तेमाल किया था।
रिपोर्ट के अनुसार कई सारे यूजर्स की तरफ से password, admin, qwerty और welcome जैसे शब्दों को भी पासवर्ड में सेट किया गया था। रिपोर्ट की मानें तो ये शब्द भी सिक्योरिटी के लिहाज से काफी कमजोर हैं। Comparitech की रिपोर्ट में यह भी पता चला कि minecraft जैसे कई सारे गेम का नाम भी यूजर्स ने पासवर्ड में सेट कर रखा है। वहीं भारतीय यूजर्स की की तरफ से India@123 को इतना ज्यादा इस्तेमाल किया गया कि यह रैकिंग पर #53 पर पहुंच गया।
एक्सपर्ट की एडवाइस
साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट की मानें तो अगर आप एक सेफ पासवर्ड जनरेट करना चाहते हैं तो पासवर्ड की लंबाई कम से कम 12 कैरेक्टर्स की होनी चाहिए। रिपोर्ट के मानें तो करीब 65.8% ऐसे पासवर्ड जनरेट किए गए जिसमें 12 से भी कम डिजिट इस्तेमाल किए गए। छोटे पासवर्ड को क्रैक करना बेहद आसान होता है और क्रिमिनल्स इस वजह से आसानी से डिवाइस में पहुंच बना सकते हैं। एक्सपर्ट की मानें तो चाहे डिवाइस का पासवर्ड हो या फिर किसी ऐप का पासवर्ड हो उसमें नंबर्स और लेटर्स के साथ साथ स्पेशल कैरेक्टर्स का भी इस्तेमाल जरूर होना चाहिए।
