भारत का लक्ष्य 2030 तक 5G इस्तेमाल करने वाले लोगों की संख्या बढ़ाकर 1 अरब करना है: सिंधिया

सिंधिया ने कहा कि भारत 4G के मामले में दुनिया के कई देशों से पीछे था। 5G में भारत ने तेजी से अपनी स्थिति मजबूत की और अब 6G में दुनिया का नेतृत्व करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि भारत के 6G गठबंधन में 90 संस्थान शामिल हैं।

संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि भारत का लक्ष्य 2030 तक 5G इस्तेमाल करने वाले लोगों की संख्या बढ़ाकर 1 अरब करना है। फिलहाल देश में करीब 55 करोड़ 5G यूजर्स हैं। उन्होंने कहा कि भारत 4G के दौर में पीछे था, लेकिन अब 6G में दुनिया की अगुवाई करने की तैयारी कर रहा है। इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) 2026 के 10वें संस्करण के उद्घाटन समारोह में सिंधिया ने कहा कि भारत में 5G को दुनिया में सबसे तेजी से अपनाया गया है। उन्होंने कहा, 'आज हमारे पास 55 करोड़ 5G यूजर्स हैं, लेकिन हम यहीं नहीं रुकेंगे। 2030 तक हमारा लक्ष्य इनकी संख्या बढ़ाकर 1 अरब करना है।'

Jyotiraditya Scindia (1)

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि सरकार करीब 15 अरब डॉलर की भारतनेट परियोजना पर काम कर रही है।

सिंधिया ने कहा कि भारत 4G के मामले में दुनिया के कई देशों से पीछे था। 5G में भारत ने तेजी से अपनी स्थिति मजबूत की और अब 6G में दुनिया का नेतृत्व करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि भारत के 6G गठबंधन में 90 संस्थान शामिल हैं। इस क्षेत्र में भारत ने 7,700 पेटेंट हासिल किए हैं, जिनमें 4,400 अंतरराष्ट्रीय पेटेंट हैं।

End of Feed