ओपनएआई (OpenAI) के चैटजीपीटी (ChatGPT) ने कई कठिन काम को बेहद आसान बना दिया है। हर दिन करोड़ों लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। भारतीय लोगों के बीच में भी अब ChaGPT जमकर इस्तेमाल किया जा रहा है। अब इसको लेकर कंपनी के सीईओ Sam Altman की तरफ से बड़ा खुलासा किया गया है। उन्होंने बताया कि भारत अब एशिया में ChatGPT का सबसे बड़ा यूजर बाजार बन चुका है।
भारत में एआई यूजर्स की संख्या तेजी से बढ़ रही है।
TOI की रिपोर्ट के अनुसार, सैम ऑल्टमैन का कहना है कि भारत में हर हफ्ते 100 मिलियन से अधिक लोग यानी करीब 10 करोड़ लोग ChatGPT का इस्तेमाल करते हैं। इतनी बड़ी संख्या के साथ भारत, United States के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा बाजार बन गया है।
भारत को बताया था होपलेस
आपको बता दें कि एक समय ऐसा था जब एआई को लेकर भारत को ‘Hopeless’ कहा था, लेकिन अब हालात पूरी तरह बदल चुके हैं। भारत में तेजी से बढ़ती इंटरनेट पहुंच, डिजिटल तकनीक को अपनाने की रफ्तार और युवाओं की बड़ी संख्या ने आर्टिफिशियल इंटेलिजिंस कंपनियों के लिए भारत को बड़ा बजारा बना दिया है।
Sam Altman एआई समिट में लेंगे हिस्सा
आपको बता दें कि भारत में सोमवार से ग्लोबल एआई समिट 2026 का आगाज हो रहा है। Sam Altman ने समिट शुरू होने से पहले ये आंकड़े जारी किए हैं। ग्लोबल एआई समिट में भाग लेने के लिए सैम ऑल्टमेन दिल्ली पहुंचेंगे। इस समिट में दुनिया भर के टेक लीडर्स भारत पहुंच ने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, OpenAI के दुनिया भर में करीब 80 करोड़ साप्ताहिक यूजर्स हैं। इनमें से लगभग 10 करोड़ यूजर्स सिर्फ भारत से हैं।
ओपनएआई के सीईओ तरफ से शेयर किए गए ये आंकड़े बताते हैं कि भारत अब AI की दुनिया में सिर्फ देखने वाला देश नहीं है, बल्कि एक मजबूत खिलाड़ी बनकर सामने आ रहा है। भले ही AI की प्रतिस्पर्धा में United States और China का नाम ज्यादा लिया जाता हो, लेकिन भारत भी अब अपनी अलग और मजबूत पहचान बना रहा है।
