इंसानों को नहलाने वाली वॉशिंग मशीन, बॉडी के फंक्शन को ट्रैक करेंगे सेंसर, म्यूजिक भी होगा प्ले

ह्यूमन वॉशिंग मशीन न सिर्फ शरीर की सफाई करती है बल्कि दिमागी तौर पर भी रिलैक्स करती है। इस मशीन की खास बात यह है कि नहाते समय इसके अंदर आपके पसंद का म्यूजिक और वीडियो भी प्ले होगा।

Human Washing Machine: टेक्नोलॉजी की दुनिया में आए दिन कुछ न कुछ नया इनोवेशन होता रहता है। अभी तक कई सारे ऐसे इनोवेशन देखने को मिले जिनसे हमारी डेली रूटीन लाइफ काफी ज्यादा आसान बन गई। कई सारे ऐसे गैजेट्स बन गए हैं जो इंसानों वाले काम भी आसानी से करते हैं। आज हम आपको एक ऐसे इनोवेशन के बारे में बताते हैं जिसे जानकार आप हैरान रहने वाले हैं। अभी तक आपने सिर्फ वॉशिंग मशीन के बारे में सुना होगा जो कपड़े धोती है, लेकिन अब ह्यूमन वॉशिंग मशीन भी आ गई है। यह मशीन इंसानों को नहलाने का काम करेगी।

human washing machine

यह ह्यूमन वॉशिंग मशीन कुछ ही मिनट में पूरे शरीर की अच्छे से सफाई कर देती है।(फोट क्रेडिट-Digit)

अपनी टेक्नोलॉजी के लिए मशहूर जापान ने एक और कारनामा कर दिया है। जापान ने एक ऐसी मशीन तैयार की है जिसमें आपको सिर्फ लेट जाना और फिर मशीन आपको नहलाने का काम करेगी। जापान ने अपनी ह्यूमन वॉशिंग मशीन को होक्काइडो में पेश किया है। आम जनता के एक्सपीरियंस के लिए इसे हाल ही में पेश किया गया है। आइए आपको इस नई वॉशिंग मशीन के बारे में और इसकी कीमत की डिटेल जानकारी देते हैं।

End of Feed