'टेलीपैथी' से वीडियो गेम खेल रहा लकवाग्रस्त शख्स, मस्क ने दिखाई न्यूरालिंक ब्रेन चिप की पावर

Man playing Video Games Using Telepathy: एलन मस्क ने नोलैंड के गेम खेलने की लाइव स्ट्रीम के बारे में जानकारी शेयर करते हुए लिखा, "न्यूरालिंक का लाइव स्ट्रीम, 'टेलीपैथी' का प्रदर्शन... कंप्यूटर को कंट्रोल करना और सिर्फ सोच कर वीडियो गेम खेलना।"

Neuralink Brain Chip Man playing Video Games Using Telepathy: टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क ने गुरुवार को एक वीडियो क्लिप शेयर किया है। इस वीडियो में एक व्यक्ति न्यूरालिंक ब्रेन चिप की मदद से सिर्फ सोचते हुए वीडियो गेम खेलते देखा गया। सिर्फ इतना ही नहीं व्यक्ति दिमाग से ही ऑनलाइन शतरंज बोर्ड को कंट्रोल कर पा रहा है। वह कंप्यूटर माउस को एक तरफ से दूसरी तरफ घुमाने में भी सफल रहा।

Neuralink

Neuralink Brain Chip

मस्क ने शेयर किया वीडियो

एलन मस्क ने एक्स अकाउंट पर क्वाड्रीप्लेजिक पेशेंट नोलैंड आर्बाघ का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह सिर्फ अपने दिमाग से वीडियो गेम और शतरंज खेलते दिख रहे हैं। वह ऑनलाइन शतरंज बोर्ड पर कंप्यूटर माउस को एक तरफ से दूसरी तरफ घुमाने में भी सफल रहे।

End of Feed