Amazon-Flipkart पर ऑफर्स की भरमार, 55 इंच के Smart TV पर पाएं बंपर छूट

अगर आप भी घर के लिए एक नया टीवी खरीदने का मन बना रहे हैं तो जानकारी आपके काम की हो सकती है। Amazon-Flipkart पर 55 इंच के स्मार्ट टीवी पर आकर्षक डील ऑफर की जा रही है।

त्योहारी सीजन (Festive Season) में अगर आप घर के लिए नया स्मार्ट टीवी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Amazon और Flipkart पर मिल रहे ऑफर्स आपके लिए अच्छा मौका हो सकते हैं। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर Xiaomi, LG, TCL और Hisense जैसे ब्रांड्स के 55 इंच वाले स्मार्ट टीवी (55 inch Smart TV) आकर्षक कीमतों पर उपलब्ध हैं। खास बात यह है कि 50,000 रुपये से कम के बजट में आपको 4K और QLED डिस्प्ले वाले टीवी के कई विकल्प मिल सकते हैं। इसके अलावा बैंक डिस्काउंट, नो-कॉस्ट EMI और एक्सचेंज ऑफर्स के जरिए खरीदारी को और किफायती बनाया जा सकता है। आइए जल्दी से चेक कर लेते हैं कि 55 इंच के Smart TV की कितनी कीमत पड़ेगी-

Smart TV Deal

55 इंच के स्मार्ट टीवी पर मिल रही बंपर छूट (AI Generated Image)

Xiaomi 55-inch X 4K Ultra HD Smart TV

Xiaomi का यह 55 इंच स्मार्ट टीवी 4K Ultra HD डिस्प्ले और 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसमें गेमिंग के लिए 120Hz DLG सपोर्ट मिलता है। टीवी में Dolby Vision, HDR10, HLG और Vivid Picture Engine 2 जैसे फीचर्स दिए गए हैं। यह Android 14 आधारित Google TV पर काम करता है। इसमें 2GB RAM और 8GB स्टोरेज मिलती है। बेहतर साउंड के लिए 34W ऑडियो आउटपुट के साथ Dolby Audio और DTS:X का सपोर्ट दिया गया है। इसे Amazon से खरीदा जा सकता है और इसकी कीमत 34,499 रुपये पड़ेगी।

End of Feed