Gmail पर जरूरी ईमेल्स भी जा रहे हैं स्पैम फोल्डर में? जानिए इस समस्या को कैसे करें ठीक

जीमेल का स्पैम फिल्टर अनचाहे ईमेल रोकने के लिए है, लेकिन कई बार यह सिस्टम गलती से आपके जरूरी ईमेल को भी स्पैम फोल्डर में भेज देता है। ऐसे में आप इसे कैसे ठीक कर सकते हैं आइए जानते हैं?

जीमेल पर आने वाले अनचाहे विज्ञापनों, धोखाधड़ी वाले लिंक्स और वायरस से यूजर्स को बचाने के लिए गूगल एक बेहद मजबूत ऑटोमैटिक स्पैम फिल्टर का इस्तेमाल करता है। यह फिल्टर संदिग्ध दिखने वाले ईमेल्स को पहचानकर उन्हें सीधे स्पैम फोल्डर में भेज देता है, ताकि आपका इनबॉक्स साफ-सुथरा रहे। लेकिन तकनीक चाहे कितनी भी एडवांस क्यों न हो, कभी-कभी उससे भी गलती हो जाती है। इसी वजह से कई बार आपके दोस्तों, ऑफिस के सहकर्मियों या किसी जरूरी कंपनी द्वारा भेजे गए वैध ईमेल्स भी इस फिल्टर का शिकार हो जाते हैं। जब कोई जरूरी ईमेल इनबॉक्स के बजाय स्पैम में चला जाता है, तो उसे 'फॉल्स पॉजिटिव' कहा जाता है। इसे ठीक करने और अपने इनबॉक्स को सुचारू बनाने के लिए जीमेल में कुछ बहुत ही सरल सेटिंग्स दी गई हैं। आइए बताते हैं आप कैसे इस परेशानी को ठीक कर सकते हैं?

Gmail

आप कैसे करें ठीक?

इस समस्या को हमेशा के लिए सुलझाने का सबसे पहला और आसान तरीका है 'नॉट स्पैम' (Not Spam) मार्क करना। इसके लिए सबसे पहले अपने फोन या कंप्यूटर पर जीमेल ओपन करें और बाईं तरफ दिए गए मेन्यू में से 'स्पैम' फोल्डर में जाएं। अब उस जरूरी ईमेल को ढूंढकर ओपन करें जो गलती से वहां चला गया है। ईमेल खुलते ही आपको ऊपर की तरफ एक बड़ा बटन दिखाई देगा, जिस पर 'रिपोर्ट नॉट स्पैम' (Report Not Spam) या 'मूव टू इनबॉक्स' (Move to Inbox) लिखा होगा। जैसे ही आप इस पर क्लिक करेंगे, वह ईमेल तुरंत आपके मुख्य इनबॉक्स में आ जाएगा। ऐसा करने से जीमेल का एआई (AI) सिस्टम यह सीख जाता है कि भविष्य में इस सेंडर (भेजने वाले) की तरफ से आने वाले किसी भी ईमेल को स्पैम में नहीं डालना है।

End of Feed